14 साल की उम्र में वैभव ने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया…PM मोदी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कही बड़ी बात

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार, 30 मई को पटना एयरपोर्ट पर IPL सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मिले। इस दौरान वहां 14 साल के इस खिलाड़ी का परिवार भी मौजूद था। मोदी ने वैभव से मिलने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। पीएम ने वैभव और उनके परिवार के साथ इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें X पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ वैभव सूर्यवंशी से पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वैभव मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से बटोरी सुर्खियां
14 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। पहले हाफ में तो उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला, मगर जैसे ही दूसरा हाफ में उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिली तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वैभव ने IPL 2025 में खेले 7 मैचों में 206.56 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 252 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और अर्धशतक भी जड़ा। वैभव आईपीएल के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बनें।

admin

Related Posts

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या एक बार फिर इंडिया का त्योहार यानी आईपीएल की शुरुआत होने वाली है. मैदान के खिलाड़ी चौके-छक्के उड़ाते दिखाई देंगे. ऐसे में टूर्नामेंट से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम…

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  लागोस रवांडा की युवा बल्लेबाज फैनी उटागुशिमानिंदे ने टी20 इंटरनेशनल (टी20I) में इतिहास रच दिया है. उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल विमेंस T20I टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ अपने डेब्यू मैच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय