विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने रखी पिंक टॉयलेट निर्माण की नीव, राजस्थान-अजमेर के चूड़ी बाजार में महिलाओं को सुविधा

जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के व्यस्ततम बाजारों मेंं  महिलाओं के लिए टॉयलेट निर्माण शुरू करवा उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने चूड़ी बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की नीवं रखी। यह टॉयलेट 22 लाख रूपए की लागत से बनेगा।

चूड़ी बाजार में एक ही स्थान पर 8 टॉयलेट फरवरी तक बन कर तैयार होंगे। ऎसे ही टॉयलेट पुरानी मण्डी और डिग्गी बाजार में भी बनाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को चूड़ी बाजार में नगर निगम की भूमि पर पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था। अजमेर के नया बाजार, चूड़ी बाजार, पुरानी मण्ड़ी, मदार गेट, डिग्गी बाजार, नला बाजार और ऎसे ही अन्य व्यस्ततम बाजारों में महिलाओंं के लिए अलग से टॉयलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। बाजार मेें खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओंं को राहत देने के लिए पिछले दिनों स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वर्ग को राहत और सहूलियत मिले। इसके लिए बाजारों में पिंक टॉयलेट बनाने की भी घोषणा की गई थी। इस घोषणा के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिंक टॉयलेट के स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। प्रथम चरण में चूड़ी बाजार में पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू किया गया है। इसके तहत एक ही स्थान पर 22 लाख रूपए की लागत से 8 टॉयलेट बनाए जा रहे है। इनके निर्माण से पुरानी मण्डी, चूड़ी व नया बाजार में आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान