मारपीट और धमकियां! महिला क्रिकेट टीम की अंदरूनी कलह पर बड़ा धमाका

नई दिल्ली
बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम से बाहर चल रहीं तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा अपनी टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी को लेकर किया है। जहांआरा ने दावा किया है कि कप्तान सुल्ताना अपनी जूनियर खिलाड़ियों को खूब पीटती हैं और ये कोई नई बात नहीं है। आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में बांग्लादेश की टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। इसके बाद जहांआरा आलम ने बड़े आरोप कप्तान पर लगाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन आरोपों का खंडन किया है।

बांग्लादेश के अखबार कलेर कांथा से बात करते हुए 32 वर्षीय आलम ने कहा कि मौजूदा कप्तान जोटी टीम के जूनियर क्रिकेटरों को "बहुत पीटती" हैं। बांग्लादेश के लिए 52 वनडे और 83 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी आलम ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ बांग्लादेश के लिए खेला था और उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा है, “यह कोई नई बात नहीं है। जोटी जूनियर खिलाड़ियों को बहुत पीटती हैं। इस विश्व कप के दौरान भी, जूनियर खिलाड़ियों ने मुझसे कहा था, 'नहीं, मैं ऐसा दोबारा नहीं करूंगी। फिर भी मुझे फिर से थप्पड़ खाने पड़ेंगे।' मैंने कुछ लोगों से सुना, 'कल मेरी पिटाई हुई थी।' दुबई दौरे के दौरान भी, उन्होंने एक जूनियर खिलाड़ी को कमरे में बुलाया और उसे थप्पड़ मारा था।”

जहांआरा आलम ने यह भी बताया कि उन्हें टीम से बाहर क्यों किया गया था? उन्होंने दावा किया कि सिस्टम की राजनीति ने टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, "दरअसल, मैं अकेला नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में हर कोई कमोबेश इसका शिकार है। सबकी पीड़ा अलग-अलग है। यहां एक-दो लोगों को उन्नत सुविधाएं मिलती हैं और कुछ मामलों में, सिर्फ एक ही व्यक्ति को। 2021 में, मेरे जैसे सीनियर खिलाड़ियों और कुछ अन्य लोगों को पोस्ट-कोविड कैंप से बाहर करने का सिलसिला शुरू हुआ। फिर मुझे बांग्लादेश खेलों की तीन टीमों में से एक का कप्तान बनाया गया। बाकी दो टीमों की कप्तान जोटी (निगार सुल्ताना) और शर्मिन सुल्ताना थीं। तभी से सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव शुरू हो गया।"

बोर्ड ने किया खंडन
जनवरी 2025 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया था कि जहांआरा आलम ने नेशनल टीम से इसलिए ब्रेक लिया, क्योंकि उनको मानसिक समस्या थी। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी जहांआरा आलम ने खुद को बाहर रखा था। वे अब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहती हैं और अब नेशनल टीम में शायद ही लौटेंगी। उधर, जहांआरा आलम के इन आरोपों पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, "बीसीबी ने बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की एक पूर्व सदस्य द्वारा मीडिया में की गई हालिया टिप्पणियों पर ध्यान दिया है, जिसमें उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय टीम के कप्तान, खिलाड़ियों, कर्मचारियों और टीम प्रबंधन के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। बीसीबी इन आरोपों का स्पष्ट एवं दृढ़तापूर्वक खंडन करता है, जो निराधार, मनगढ़ंत एवं सत्य से रहित हैं।"

admin

Related Posts

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

मुंबई  भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) का वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह 15 मार्च (रविवार) को नई दिल्ली में हुआ. इस समारोह में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी शरीक हुए.…

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

मुंबई  इंग्लैंड की क्रिकेट लीग 'द हंड्रेड' में भारतीय कंपनी सन ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का मामला शांत नहीं हुआ है। सनराइजर्स लीड्स ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह