असम सीएम का आरोप – ममता बनर्जी को बाकी मुसलमानों से नहीं, सिर्फ बांग्ला भाषी मुसलमानों से लगाव

गुवाहाटी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की उनकी समकक्ष ममता बनर्जी को केवल बांग्ला भाषी मुसलमानों की चिंता है। उन्होंने आगाह किया कि अगर ममता मुस्लिम-बंगालियों के लिए असम आती हैं, तो असमिया और हिंदू-बंगाली उन्हें 'नहीं बख्शेंगे'।

शर्मा ने भाजपा पर राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भाषाई पहचान को हथियार बनाने के तृणमल कांग्रेस अध्यक्ष के हालिया आरोप पर कहा, ‘सवाल यह है कि क्या ममता बनर्जी बंगालियों को पसंद करती हैं या केवल मुस्लिम-बंगालियों को। मेरा जवाब है केवल मुस्लिम-बंगालियों को।"

उन्होंने कहा, ‘अगर वह मुस्लिम-बंगालियों के लिए असम आती हैं, तो असमिया लोग और हिंदू-बंगाली उन्हें नहीं बख्शेंगे।" शर्मा ने सवाल किया कि अगर बनर्जी बांग्ला भाषी लोगों की सुरक्षा में रुचि रखती हैं, तो उन्होंने ‘अपने राज्य में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम क्यों नहीं लागू किया?’

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों – हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई – को भारतीय नागरिकता प्रदान की जाती है। बनर्जी केंद्र और भाजपा शासित राज्यों पर बांग्ला भाषी प्रवासियों को 'अवैध बांग्लादेशी' या ‘रोहिंग्या’ बताकर व्यवस्थित रूप से निशाना बनाने का आरोप लगाती रही हैं।

 

admin

Related Posts

असम में प्रियंका गांधी का आध्यात्मिक सफर, कामाख्या देवी से लिया आशीर्वाद

गुवाहाटी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दो दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं। यहां उन्होंने मां कामाख्या देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

धमकी भरा संदेश वायरल: राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की चेतावनी

कोटा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित 25 सांसदों की हत्या की धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान में गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर धमकी वाला वीडियो वायरल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा