अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को खेले गये पहले मुकाबले में मेजबान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच मुकाबला 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमें अब 24 मार्च को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगी।

बेहद रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ की ओर से रिया खलको ने 41वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके जवाब में मध्यप्रदेश की नौसीन नाज ने 45वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।

राउंड रॉबिन पद्धति से खेले जा रहे लीग मुकाबलों में मध्यप्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बना ली है, जो नॉकआउट पद्धति से खेला जाएगा। दिन के दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र ने राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। महाराष्ट्र की ओर से प्रियंका और मुस्कान ने दो-दो गोल किए, जबकि पुष्पा कंवर और शकुंतला ने एक-एक गोल का योगदान दिया।

मैच से पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुकाबले में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर, कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक और ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई, जबकि वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट रहीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, वरिष्ठ खिलाड़ी विद्या विलाश श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

RCB vs SRH IPL 2026 Bengaluru Weather Update रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का मजा किरकिरा हो सकता है, क्योंकि 28 मार्च को बेंगलुरु में बारिश के आसार…

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

भारतीय फुटबॉल एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना कर रहा है. 26 मार्च 2026 को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐसा मामला सामने आया, जिसने देश की खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश