एशिया कप इतिहास: भारत 8 बार विजेता, पाकिस्तान समेत पड़ोसी देशों का प्रदर्शन कैसा रहा

मुंबई 

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस बार का इंग्लैंड दौरा शानदार रहा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम मेजबानों के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबर कराने में सफल रही. इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय खिलाड़ियों को कुछ दिनों का ब्रेक मिला है, जिसके बाद वो अगले टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटेंगे.

भारतीय टीम को अब अगले महीने एशिया कप में भाग लेना है, जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों दुबई और अबू धाबी में खेला जाना है. एशिया कप का ये 17वां संस्करण है और टूर्नामेंट में एक बार फिर सबकी नजरें टीम इंडिया पर रहेंगी. भारतीय टीम अब तक इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को 8 बार जीत चुकी है. भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और इस बार भी वो खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.

भारतीय टीम ने 1984, 1988, 1990-91,1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप खिताब जीता था. अगर भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो श्रीलंका ने अब तक 6 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान केवल 2 बार चैम्पियन बन पाया है. श्रीलंकाई टीम ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था, वहीं पाकिस्तानी टीम साल 2000 और 2012 में एशिया कप चैम्पियन बनी. बांग्लादेश और अफगानिस्तान को अभी तक एशिया कप में खिताबी जीत नहीं मिली है, हालांकि उनके प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखा गया है.

पहली बार कब खेला गया एशिया कप?
एश‍िया कप का पहली बार आयोजन साल 1984 में यूएई में हुआ था. तब भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था. इसका पिछला संस्करण साल 2023 में पाकिस्तान और श्रीलंका में हुआ था, जहां भारतीय टीम चैम्पियन बनी थी. बता दें कि एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. 2016 और 2022 में भी यह प्रत‍िष्ठ‍ित टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में भी खेला गया था. बाकी के संस्करण वनडे फॉर्मेट में खेले गए.

एशिया कप के विजेताओं की पूरी लिस्ट
 साल      विजेता      रनर-अप      वेन्यू
 1984      भारत      श्रीलंका      यूएई
 1986      श्रीलंका      पाकिस्तान      श्रीलंका
 1988      भारत      श्रीलंका      बांग्लादेश
 1990-91      भारत      श्रीलंका      भारत
 1995      भारत      श्रीलंका      यूएई
 1997      श्रीलंका      भारत      श्रीलंका
 2000      पाकिस्तान      श्रीलंका      बांग्लादेश
 2004        श्रीलंका      भारत      श्रीलंका
 2008        श्रीलंका      भारत      पाकिस्तान
 2010      भारत      श्रीलंका      श्रीलंका
 2012      पाकिस्तान      बांग्लादेश      बांग्लादेश
 2014      श्रीलंका      पाकिस्तान      बांग्लादेश
 2016      भारत      बांग्लादेश      बांग्लादेश
 2018      भारत      बांग्लादेश      यूएई
 2022      श्रीलंका      पाकिस्तान      यूएई
 2023      भारत      श्रीलंका      पाकिस्तान/श्रीलंका 
 2025      ————      ————–      यूएई

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है, जबकि श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग ग्रुप-बी में हैं. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर चार स्टेज में पहुंचेंगी. फिर सुपर-चार स्टेज में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

एशिया कप 2025 का फुल शेड्यूल
9 सितंबर- अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी
10 सितंबर- भारत vs यूएई, दुबई
11 सितंबर- बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी
12 सितंबर- पाकिस्तान vs ओमान, दुबई
13 सितंबर- बांग्लादेश vs श्रीलंका, अबू धाबी
14 सितंबर- भारत vs पाकिस्तान, दुबई
15 सितंबर- यूएई vs ओमान, अबू धाबी
15 सितंबर- श्रीलंका बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई
16 सितंबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, अबू धाबी
17 सितंबर- पाकिस्तान vs यूएई, दुबई
18 सितंबर- श्रीलंका vs अफगानिस्तान, अबू धाबी
19 सितंबर- भारत vs ओमान, अबू धाबी
20 सितंबर- B1vs B2, दुबई
21 सितंबर- A1 VS A2, दुबई
23 सितंबर A2 vs B1, अबू धाबी
24 सितंबर- A1 vs B2, दुबई
25 सितंबर- A2 vs B2, दुबई
26 सितंबर- A1 vs B1, दुबई
28 सितंबर- फाइनल, दुबई

admin

Related Posts

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

 नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार