Asia Cup 2025: श्रीलंका और बांग्लादेश ने किया सुपर-4 में प्रवेश, अफगानिस्तान का सफर खत्म

दुबई 

एशिया कप 2025 में ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में गुरुवार को (18 सितंबर) श्रीलंका और अफगानिस्तान की टक्कर हुई. अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान ने श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 8 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम सुपर-चार में पहुंच गई है. ग्रुप-बी से बांग्लादेश ने भी सुपर-चार का टिकट पाया. अफगानी टीम सुपर-चार में नहीं पहुंच सकी. ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान पहले ही सुपर-चार में पहुंच चुका था. अब 20 सितंबर से सुपर-चार स्टेज के मुकाबले शुरू होंगे.

टारगेटा का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसके दो विकेट 50 रनों के अंदर ही गिर गए. हालांकि कुसल मेंडिस ने एक एंड से तूफानी बल्लेबाजी करके प्रेशर हटाने का काम किया. कुसल मेंडिस को कुसल परेरा का साथ मिला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की पार्टनरशिप की. परेरा ने तीन चौके की मदद से 20 बॉल पर 28 रन बनाए.

कुसल परेरा तो आउट हो गए. लेकिन कुसल मेंडिस अंत तक डटे रहे और मैच जिताकर ही पवेलियन लौटे. कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए. जिसमें 10 चौके शामिल रहे. कप्तान चरिथ असलंका कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बनाए. कामिंदु मेंडिस ने 2 छक्के की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली.

मोहम्मद नबी ने जड़े लगातार 5 छक्के
मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 169 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने तूफानी बैटिंग करते हुए 22 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और तीन चौके शामिल रहे. नबी ने आखिरी ओवर में डुनिथ वेलालगे को लगातार पांच छक्के लगाए. कप्तान राशिद खान और इब्राहिम जादरान ने 24-24 रनों का योगदान दिया. श्रीलंकाई टीम की ओर से तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. दासुन शनााका और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक विकेट मिला.

admin

Related Posts

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

 नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार