एशिया कप 2025 स्क्वॉड: हरभजन सिंह का बड़ा फैसला, राहुल-पराग इन, सैमसन-रिंकू आउट

नई दिल्ली 
एशिया कप 2025 का आगाज अगले महीने यूएई में 9 सितंबर से होना है। इस टूर्नामेंट को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, मगर बीसीसीआई ने अभी तक भारतीय स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट्स की माने तो 19 अगस्त को टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो सकता है, मगर इससे पहले पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए स्क्वॉड चुन हर किसी को हैरान कर दिया है। भज्जी ने अपने स्क्वॉड में संजू सैमसन, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे रेगुलर खिलाड़ियों को बाहर कर केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों को जगह दी है।

एशिया कप के लिए अपना स्क्वॉड चुनते हुए हरभजन ने मीडिया से कहा, "यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह। केएल राहुल एक ऐसा नाम है जो मैंने नहीं लिया। वह भी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकते हैं क्योंकि मैं किसी अन्य कीपर को नहीं रख रहा हूं। केएल एक और विकल्प हो सकते हैं। उनमें से या ऋषभ पंत में से एक को टीम में होना चाहिए।"

ऋषभ पंत का एशिया कप में खेलना काफी मुश्किल है क्योंकि हाल ही में हुए इंग्लैंड दौरे पर वह चोटिल हो गए थे। उनके पैर में फ्रैक्चर है जिससे उबरने में उन्हें कम से कम 6 हफ्तों का समय लगेगा। वहीं मई में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स आईं थीं कि केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज, जो अब रिशेड्यूल हो चुकी है, के लिए वापस बुलाया जा सकता है। भारत की एशिया कप 2025 टीम के लिए एक और महत्वपूर्ण चर्चा का विषय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को शामिल करना है। हालांकि, हरभजन सिंह ने 25 वर्षीय खिलाड़ी के शामिल होने का समर्थन करते हुए कहा है कि गिल में इस प्रारूप में दबदबा बनाने का कौशल है।

हरभजन सिंह ने कहा, “आपको यह समझने की जरूरत है कि टी20 फॉर्मेट सिर्फ गेंद को हिट करने के बारे में नहीं है, और अगर शुभमन गिल हिट करने का फैसला करते हैं, तो वह किसी से कम नहीं हैं। वह जिस तरह के बल्लेबाज हैं, उनका खेल जबरदस्त है। उनके बेसिक्स मजबूत हैं और वह मैदान के हर तरफ रन बना सकते हैं, चाहे फॉर्मेट कोई भी हो। अगर आप आईपीएल देखें, तो उन्होंने हर सीजन में रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप अपने सिर पर पहनते हैं, और वह यू ही आपको नहीं मिल जाती। ऐसा नहीं है कि वह 120 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं; वह 160 या 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि वह इस फॉर्मेट में अच्छा खेल सकते हैं और दबदबा भी बना सकते हैं। हम चौके-छक्के देखते थे, लेकिन जरूरी नहीं कि 20 ओवरों में सिर्फ चौके-छक्के ही लगाने हों। हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की भी जरूरत है जो बड़ी पारी खेल सके।” 
एशिया कप के लिए हरभजन सिंह की भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल/ऋषभ पंत रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा और अर्शदीप सिंह।

 

  • admin

    Related Posts

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    गुलमर्ग गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया विंटर गेम्स का अगला संस्करण सरकार की ‘खेलो भारत’ नीति का आदर्श उदाहरण बनने वाला है। 23-26 फरवरी के दौरान आयोजित होने वाले…

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    नई दिल्ली भारत ने टी 20 विश्व कप में अपने चारों ग्रुप मैच जीत लिए हैं लेकिन सुपर आठ में जाने से पहले ओपनर अभिषेक शर्मा का फ़ॉर्म भारत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’