आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज 2025 में नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

मुंबई,

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर एक अनाम बॉलीवुड सीरीज की घोषणा कर दी।इस वेब सीरीज से आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शो के रिलीज को लेकर जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि यह सीरीज 2025 में रिलीज होगी और यह सिर्फ नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध होगी। पोस्ट में लिखा है, साल 2025 में नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एक अनोखी बॉलीवुड सीरीज के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिसका निर्माण गौरी खान करेंगी और निर्देशन आर्यन खान करेंगे।"

शाहरूख खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंगलवार को लिखा, यह एक खास दिन है, क्योंकि दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश की जा रही है। आज का दिन और भी ज्यादा खास इसलिए है, क्योंकि रेड चिलीज और आर्यन खान नेटफ्लिक्स पर अपनी नई सीरीज को दिखाने के लिए अपनी यात्रा पर निकल पड़े हैं। आगे बढ़ो और लोगों का मनोरंजन करो आर्यन… और याद रखो, शो बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है!नेटफ्लिक्स के साथ हम इस नई सीरीज को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो ग्लैमर से भरी सिनेमाई दुनिया में एक ताजा नजरिया पेश करती नजर आएगी। एक बाहरी व्यक्ति के रूप में सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है इस इमें दिखाया जाएगा। यह आर्यन, के साथ कई और दिमागों और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की टीम की जीवंत की गई एक अनूठी कहानी है। यह वेब सीरीज मनोरंजन से भरपूर होने जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    रिलीज से पहले विवादों में ‘The Kerala Story 2’, केरल हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार

    केरल द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेशन के समय दिमाग नहीं लगाया। बता…

    बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ की डिजिटल एंट्री, प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीमिंग शुरू

    मुंबई,  फिल्म'इक्कीस' अब भारत सहित दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 0 views
    क्रिकेटर Rinku Singh के प‍िता का देहांत, बीमारी से चल रही थी कठिन लड़ाई

    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 0 views
    जिम्बाब्वे को हराकर भी सतर्क कप्तान, IND की जीत में हार्दिक-अर्शदीप रहे हीरो

    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 3 views
    Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

    • By admin
    • February 26, 2026
    • 2 views
    ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर