अरविंद केजरीवाल इस बार चुनाव नहीं जीतेंगे और दोबारा जेल जाएंगे, भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने दावा किया

मुंबई
दिल्ली विधानसभा के ल‍िए मतदान संपन्‍न होने के बाद आए एग्जिट पोल के रुझानों पर महाराष्ट्र से भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल इस बार चुनाव नहीं जीतेंगे और दोबारा जेल जाएंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान आर. तमिल सेल्वन ने कहा कि " सभी मीडिया स्रोत इस बात का संकेत दे रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल चुनाव नहीं जीतेंगे। क्योंकि उन्होंने झूठे वादे कर दो बार तो चुनाव जीत ल‍िया, लेकिन इस बार उन्‍हें पराजय का सामना करना पड़ेगा और वह दोबारा जेल जाएंगे। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।"

एग्जिट पोल में कांग्रेस के कमजोर नजर आने पर भाजपा नेता ने कहा, "कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, पूरे देश से खत्म हो रही है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हार मिली। महाराष्ट्र में भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की। यहां कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे हर राज्य से कांग्रेस मुक्त होगी। आने वाले समय में कांग्रेस एक-दो प्रदेशों में ही रह जाएगी। फिर सोनिया गांधी वापस इटली जाएंगी। राहुल गांधी किधर जाएंगे पता नहीं।"

उन्होंने कहा, "एक कारण यह भी है कि साल 2014 में पीएम मोदी के आने बाद लोगों के विकास के लिए योजनाएं लाई गईं, जैसे आयुष्मान योजना, आवास योजना। भाजपा ने 10 साल में वह कार्य किए हैं, जो कांग्रेस 60 साल में भी नहीं कर पाई। इसलिए भाजपा पर जनता का विश्वास बढ़ा है।"

तिरुपति बालाजी मंदिर में गैर-हिंदुओं की सेवा समाप्त करने पर भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने कहा, "तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का कहना है कि किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आ सकता है। हालांकि, उन्हें देवस्थानम के नियम और कानून के बारे में पूछना चाहिए कि क्या गैर-हिंदू उनकी समिति में हो सकते हैं।" हिन्दुओं की एकजुटता पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने कहा, "मोहन भागवत ने सही कहा है, और इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने भी 'एक हैं तो सुरक्षित हैं' का उल्लेख किया है।"

  • admin

    Related Posts

    बुलडोजर राजनीति पर Abhishek Banerjee का वार—पश्चिम बंगाल में नहीं मिलेगी एंट्री

    कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बुलडोजर शैली की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। अपने…

    कांग्रेस नेता सतीशन पर बड़ा दावा: जीत के लिए RSS से मांगी थी मदद

    कोच्चि संघ के एक जाने-माने नेता आर.वी. बाबू ने शनिवार को दावा किया कि यूडीएफ के चेयरमैन और कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन ने 2001 और 2006 में राज्य विधानसभा चुनाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा