अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर पुजारी का रजिस्ट्रेशन कर ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ की शुरुआत की

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत मंगलवार से कर दी। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थी। अरविंद केजरीवाल ने आईएसबीटी स्थित मरघट वाले बाबा के मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ वहां मौजूद पुजारी का रजिस्ट्रेशन कर इस योजना की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मरघट वाले बाबा मंदिर के महंत का योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करके प्रदेशभर में ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ के रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत की।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (आईएसबीटी) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहां के महंत जी का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया।" उन्होंने कहा, "भाजपा ने रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन, भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।"

अरविंद केजरीवाल ने सुबह ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "बीजेपी वाले मुझे कल से गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं, जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है। मेरा उनसे प्रश्न है – क्या मुझे गाली देने से देश का फायदा होगा? आपकी 20 राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात में तो आपकी 30 साल से सरकार है। अभी तक आपने वहां पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान क्यों नहीं किया? चलो अब ही कर दो? मैंने अब सबको रास्ता दिखा दिया है। मुझे गाली देने की बजाय आप अपने बीस राज्यों में इसे लागू करो ना, तब तो सबका फायदा होगा? मुझे गालियां क्यों देते हो?"

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच वाद-विवाद और आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इससे पहले महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए शुरू की गई संजीवनी योजना को लेकर भी बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच भिड़ंत हो चुकी है।

admin

Related Posts

अलविदा हरीश राणा: पिता के निधन के तुरंत बाद का वो आखिरी संदेश, जिसने सबका दिल तोड़ दिया

  गाजियाबाद कभी जिंदगी से भरे सपनों के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने निकले हरीश राणा की सांसें मंगलवार को गहरे सन्नाटे में बदल गई. 13 साल तक कोमा में…

राजधानी में बेखौफ बदमाश: सीलमपुर में कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटकर हुए फरार

नई दिल्ली दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात को बदमाशों ने चांदनी चौक के एक स्वर्ण व्यवसायी और उनके पिता से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना और उनकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका