इतिहास रचने से 2 कदम दूर अर्शदीप सिंह, T20I में हासिल कर सकते हैं नंबर-1 का सिंहासन

मुंबई

अर्शदीप सिंह ने बहुत ही कम समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बने हुए हैं और वह डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी करते हैं। उनकी स्विंग और यॉर्कर गेंद का भी कोई सानी नहीं है। उनकी काबिलियत को देखते हुए ही सेलेक्टर्स ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुना है। इस सीरीज में ये युवा तेज गेंदबाज अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान कर सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कर सकते हैं कमाल

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने अपने नाम किए हैं। उनके नाम पर 96 T20I विकेट दर्ज हैं। 95 विकेट के साथ अर्शदीप सिंह दूसरे नंबर पर हैं। अब अगर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज में वह दो विकेट और ले लेते हैं, तो वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे और नंबर-1 का सिंहासन भी हासिल कर लेंगे।
भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर:

    युजवेंद्र चहल- 96 विकेट
    अर्शदीप सिंह- 95 विकेट
    भुवनेश्वर कुमार- 90 विकेट
    जसप्रीत बुमराह- 89 विकेट
    हार्दिक पांड्या- 89 विकेट

अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के लिए साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अपने दम पर भारत को कई मैचों में जीत दिलाई। वह अभी तक टीम इंडिया के लिए कुल 60 T20I मैच खेल चुके हैं, जिसमें 95 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 12 विकेट दर्ज हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किया था दमदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए कमाल की गेंदबाजी की थी और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय रहे थे और कुल 17 विकेट हासिल किए थे। फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 19वां इस ओवर किया था, जिसमें सिर्फ दो ही रन दिए। इससे अफ्रीकी टीम को आखिरी ओवर में 16 रन चेज करने पड़े और वह ऐसा करने में विफल रही। अर्शदीप ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

admin

Related Posts

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

नई दिल्ली भारतीय टीम ने गुरुवार को अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब…

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी प्रारूपों की कप्तान सोफी मोलिनक्स पीठ की दिक्कत की वजह से भारत के खिलाफ बाकी बहु-प्रारूप सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 2 views
अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

  • By admin
  • February 27, 2026
  • 3 views
सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा