बंगाल में करीब 20 लाख रुपये के मोबाइल फोन ले जाने की कोशिश करते समय गिरफ्तार, मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने चोरी के 48 महंगे मोबाइल फोन लेकर कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारी ने बताया कि इन चोरी किये हुए मोबाइल फोन को बांग्लादेश में बेचा जाना था। पुलिस ने बताया कि आरोपी 24 साल के अब्दुश को पश्चिम बंगाल में करीब 20 लाख रुपये के मोबाइल फोन ले जाने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बताया, जांच में सामने आया कि संगठित गिरोह दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में सक्रिय हैं, जो मेट्रो स्टेशन, बसों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में लोगों को निशाना बनाता है। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए मोबइल फोन को जल्दी में दिल्ली से बाहर तस्करी कर ले जाया गया, जिस कारण पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने इन मोबाइल को दो से तीन हजार रुपये में खरीदा और उन्हें पश्चिम बंगाल ले गए, जहां उन्हें ‘मॉडिफाई’ किया गया और उसके बाद बांग्लादेश में 8,000 से 10,000 रुपये प्रति फोन की दर से बेचा गया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सलीमगढ़ बाईपास के पास जाल बिछाया और अब्दुश को चोरी किये गये 48 महंगे मोबाइल फोन की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि अब्दुश ने पूछताछ के दौरान पिछले 18 महीनों में 800 से ज्यादा चोरी के फोन की तस्करी करने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कबाड़ के काम करने वाले अब्दुश को समीर और सलीम नाम के लोगों ने अवैध व्यापार में फंसाया था।

अधिकारी ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ अब उसके साथियों की पहचान करने और दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में फैले उसके नेटवर्क को खत्म करने के काम में जुटी है। उन्होंने बताया कि तस्करी के रास्तों का पता लगाने की जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    ICCR की पहल से सिएटल में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन, भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती

    शिकागो  भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की अमेरिका में पहली जीवन-आकार की कांस्य प्रतिमा का अनावरण सिएटल के व्यस्त वेस्टलेक स्क्वायर में किया गया। यह अमेरिका में किसी…

    हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा ट्रैफिक नियम तोड़ने का अनोखा तरीका, वाहन जब्त

    हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और तकनीक के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जूबली हिल्स पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    RCB का तूफान! MI के सामने 241 रन का टारगेट, क्या रोहित-हार्दिक दिखाएंगे दम?

    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    घर में घुसकर लखनऊ पर भारी पड़ा गुजरात टाइटन्स, 7 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लखनऊ का 165 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर, प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी से गुजरात पर दबाव

    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    मुल्लांपुर में रन बरसे: पंजाब किंग्स ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 220 रन का सफल पीछा

    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 3 views
    लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

    • By admin
    • April 12, 2026
    • 1 views
    मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका