पचास लाख की व्यवस्था करो नहीं तो देख लेंगे, राजस्थान-बीकानेर में रोहित गोदारा के नाम से अड़ीबाजी

बीकानेर.

जिले के लूणकरणसर निवासी एक व्यक्ति को रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा व्हाट्सएप कॉल आने के बाद एक बार फिर रोहित सुर्खियों में है। अभय राज बाफना पुत्र समर बाफना ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट दी है कि 30 सितंबर की शाम उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक कॉल आया था, जिसमें 50 लाख रुपयों की मांग की गई थी।

अभय ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए अभय को धमकाते हुए कहा था कि तुम्हारा सरदारशहर में क्या मैटर है। मैंने तुम्हारे नंबर सरदारशहर के सुनील पारीक से लिए हैं, सीधे-सीधे 50 लाख रुपये दे देना वरना मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दूंगा। इसके बाद परिवादी के पास रविवार की रात को फिर फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि 50 लाख की व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हें देख लेंगे हमारे पास पैसे निकलवाने के बहुत सिस्टम हैं। इस फोन के बाद से बाफना परिवार डरा-सहमा हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट देकर सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के लिए बता दें कि अभयराज और सुनील पारीक के बीच पुराना लेनदेन का चल रहा है, जिसका मुकदमा सरदारशहर थाने में दर्ज है। बहरहाल पुलिस अभय की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

admin

Related Posts

राजस्थान में IED से बम ब्लास्ट की साजिश, पाकिस्तान से भेजे गए विस्फोटक का 4 दिन तक इंतजार

अजमेर  सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए मौत के सामान (RDX) ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक खौफनाक साजिश का जाल बुना था। अंबाला में करीब 2 किलो…

विकसित राजस्थान रन 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ा

जयपुर  राजस्थान सरकार ने राजस्थान दिवस से पहले युवाओं के लिए सार्वजनिक भागीदारी वाली मैराथन 'विकसित राजस्थान रन 2026' का आयोजन किया। राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित 'विकसित राजस्थान रन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान