आर्मेनिया ने भारत के साथ अपनी सैन्य साझेदारी बढ़ाई, ट्राजन 155 मिमी तोप के लिए आर्डर दिया

येरेवान
 अजरबैजान के साथ युद्ध के बाद अपनी सेना के आधुनिकीकरण में जुटे आर्मेनिया ने भारत की ट्राजन 155 मिमी तोप के लिए आर्डर दिया है। यह महत्वपूर्ण कदम भारत और आर्मेनिया के बीच एक गहरे रक्षा सहयोग को दर्शाता है। आर्मेनिया ने इसके पहले रॉकेट, रडार और मिसाइल प्रणालियों समेत उन्नत रक्षा प्रोद्यौगिकियों की एक विस्तृत शृंखला के लिए भारत के साथ डील की है। आर्मेनिया ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी साझेदारी में विविधता लाने की कोशिश की है। खासतौर पर जब इसके प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान को तुर्की भारी मदद कर रहा है।
ट्राजन तोप की खासियत

भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ट्राजन तोप को तीसरे देश से ऑर्डर मिलना भारत की कम लागत वाली विनिर्माण क्षमता को दिखाता है। लार्सन एंड ट्रुबो (L&T) और केएनडीएस फ्रांस के साथ मिलकर विकसित इस आर्टिलरी सिस्टम का भारतीय सेना परीक्षण कर चुकी है और इसने सभी गुणात्मक आवश्यकताओं को पूरा किया है। यह दलदली मैदानों से लेकर उच्च ऊंचाई वाले ठंडे रेगिस्तानों तक विभिन्न इलाकों में संचालन करने में सक्षम है।

52-कैलिबर टोड गन सिस्टम को भारत में बनाया गया है और कई सबसिस्टम स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं, जिसमें सहायक पावर यूनिट, कंट्रोल पैनल और रोलिंग गियर असेंबली शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, आने वाले महीनों में गन सिस्टम की डिलीवरी की जाएगी।

भारत के हथियारों का दीवाना आर्मेनिया

ये तोपें आर्मेनिया के पास भारतीय मूल के हथियारों की बढ़ती संख्या का हिस्सा होंगी, जिसमें पहले से ही मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, आर्टिलरी गन और गोला बारूद की एक शृंखला शामिल है। आर्मेनिया की सेना पहले ही स्वदेशी एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम को पहले ही सेवा में लगा चुकी है।

इसी तरह पिनाका मल्टी-बैरल लॉन्चर सिस्टम के पहले लॉन्चर और संबंधित उपकरणों की आपूर्ति भी आर्मेनिया में आ गई है। ये सिस्टम विभिन्न प्रकार के गोला बारूद का संचालन करते हैं, जिसमें गाइडेड रॉकेट और एरिया डिनायल म्यूनिशन शामिल हैं। इसके साथ ही भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित आकाश एंटी-एयर सिस्टम के लिए भी ऑर्डर दिया है।

admin

Related Posts

पुतिन ने किया रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर का ऐलान; जानिए शांति के लिए कितने दिन तय हुए

मॉस्को  ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद अब दुनिया को एक और खुशखबरी मिली है. जी हां, अब रूस-यूक्रेन के बीच भी सीजफायर हो गया है. हालांकि, यह टेंपररी सीजफायर है. रूस…

चुनाव में पहली बार, EVM की जांच होगी उम्मीदवार की मौजूदगी में; हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

मुंबई  भारत में जब से चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल शुरू हुआ है, पहली बार है जब इसकी चुनाव के बाद जांच होने जा रही है। जस्टिस सोमशेखर सुंदरेसन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा