अर्जुन रामपाल की सेक्स टिप्पणी पर बहस, ‘रात गई बात गई’ का दावा

मुंबई 
एक वक्त था जब सेक्स का जिक्र भी समाज में फुसफुसाहट में किया जाता था, लेकिन आज बातचीत कहीं ज्यादा खुली और बेबाक हो चुकी है. कैजुअल सेक्स को मॉडर्न सोच, आत्मविश्वास और पर्सनल चॉइस का प्रतीक माना जाता है. किसी के साथ रहना या न रहना, हां कहना या मना करना. ये सभी फैसले व्यक्ति के निजी अधिकार हैं. लेकिन इस खुली सोच के बीच एक सवाल अक्सर अनसुना रह जाता है. उस एक पल के बाद क्या होता है, जब एक्साइटमेंट खत्म हो जाती है और इंसान अपने खाली कमरे में अकेला रह जाता है?

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अर्जुन रामपाल की एक टिप्पणी ने इसी अनकहे पहलू की ओर ध्यान खींचा. उन्होंने कहा कि हम फिजिकल अट्रैक्शन को तो आसानी से समझ लेते हैं, लेकिन उस इमोशनल कीमत को नजरअंदाज कर देते हैं, जो हमारा मन चुपचाप चुकाता है. कैजुअल सेक्स सिर्फ एक रात का अनुभव नहीं होता, कई बार यह अपने पीछे मेंटल स्ट्रेस, उलझन और एक अजीब-सा खालीपन छोड़ जाता है, जिसके लिए हम तैयार नहीं होते.

अर्जुन के मुताबिक, चाहे हम इसे कितना ही ‘कैजुअल’ क्यों न कह लें, जब दो लोग शारीरिक रूप से करीब आते हैं तो वहां एनर्जी और फीलिंग्स शेयर करते ही हैं. ‘नो स्ट्रिंग्स अटैच्ड’ सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन असल जिंदगी में दिमाग और दिल को इससे पूरी तरह अलग कर पाना आसान नहीं होता. रिश्ता अचानक खत्म होने पर कई लोग खुद को इमोशनली सुन्न या अकेला महसूस करने लगते हैं.

इस मनोवैज्ञानिक उलझन को साइंस भी समझाता है. गेटवे ऑफ हीलिंग की फाउंडर और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत बताती हैं कि फिजिकल रिलेशन के दौरान दिमाग में ऑक्सिटोसिन और डोपामिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो जुड़ाव की फीलिंग को पैदा करते हैं. शरीर किसी से कनेक्ट करना चाहता है, जबकि दिमाग खुद को समझाता रहता है कि यह सिर्फ कैज़ुअल है. यही टकराव कई बार सुबह उठते ही अकेलेपन या अचानक उदासी का कारण बनता है.

दिल्ली के सीके बिड़ला अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. त्रिप्ती राहेजा बताती हैं कि उन्होंने कई ऐसे लोग देखे हैं जिन्हें अपने फैसले पर पछतावा नहीं होता, फिर भी बाद में खालीपन, बेचैनी या आत्मविश्वास में कमी महसूस होती है. वहीं फोर्टिस अस्पताल की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. दीक्षा अथवानी मानती हैं कि इसे मिस्टीरियस एनर्जी नहीं, बल्कि हार्मोनल और इमोशनल बॉन्डिंग के रूप में समझा जाना चाहिए. 

सेक्शुअल लिबरेशन का मकसद डर और शर्म से आजादी था, लेकिन आज भावनाओं को कमजोरी समझा जाने लगा है. सोशल मीडिया पर थ्रिल, फ्लर्टिंग और एक्साइटमेंट तो दिखते हैं, लेकिन रात के 3 बजे का खालीपन कोई पोस्ट नहीं करता. मुद्दा यह नहीं कि कैज़ुअल सेक्स सही है या गलत. सच यह है कि यह हर किसी के लिए इमोशनली न्यूट्रल नहीं होता.

अगर यह आपको सुकून देता है, तो ठीक है. अगर यह आपको उलझा और खाली छोड़ देता है, तो वह भी एक सच्चाई है. असली आजादी तब है, जब हम बिना शर्म और जजमेंट के अपनी फीलिंग्स को एक्सेप्ट करें और वही चुनें जो हमें लंबे समय में संभाल सके. न कि सिर्फ वही जो समाज या सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा हो.

admin

Related Posts

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, जंग की टेंशन से जुड़ा क्या असर? नया पोस्टर देखें

मुंबई  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. सलमान की फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज…

ऑस्कर पहुँचने से पहले खतरे में पड़े Priyanka Chopra-Nick Jonas, आखिरी पल में टला बड़ा हादसा

लॉस एंजिल्स ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर साथ पोज कर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स पर किया हमला, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देने को भारतीयों की हत्या में योगदान बताया

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह