अर्जुन रामपाल ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन,

 अभिनेता-मॉडल अर्जुन रामपाल शनिवार को उज्जैन स्थित महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां दर्शन के बाद अभिनेता भस्म आरती में भी शामिल हुए। महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे रामपाल मस्तक पर तिलक, ‘जय श्री महाकाल’ नाम के अंगवस्त्रम के साथ भक्ति में लीन दिखे। उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। इसके बाद रामपाल ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘जय श्री महाकाल’ का जाप भी किया।

मंदिर में दर्शन कर आनंद और शांति महसूस कर रहे अभिनेता ने बताया कि मंदिर आने की कोई योजना नहीं थी, यह अचानक से बनी। उन्होंने बताया, “मैं अपने एक होली इवेंट के सिलसिले में इंदौर आ रहा था तो लगा कि मुझे दर्शन के लिए जाना चाहिए। जब मेरा प्लेन इंदौर के ऊपर था तो पता नहीं क्यों मेरे मुंह से ‘ओम नमः शिवाय’ निकलने लगा। मैंने जब अपनी इच्छा आयोजक को बताई तो उन्होंने कहा कि मुझे भस्म आरती में जरूर जाना चाहिए। इतने कम समय में भी उन्होंने बेहतरीन व्यवस्था की जिससे दर्शन सुगमता के साथ हो गया।”

अभिनेता का मानना है कि महाकाल के दर पर आनंद, शांति और कमाल की ऊर्जा है। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी कई मंदिरों में गया हूं और आरती की है, मगर यहां का अनुभव, यहां की ऊर्जा अद्भुत है। ये पहली बार है, जब मुझे इतना आनंद, इतनी शांति महसूस हुई। यहां आनंद ही आनंद है, मैं आकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।”

यह कोई पहली बार नहीं है जब अभिनेता किसी मंदिर पहुंचे हैं। इससे पहले वह ‘धाकड़’ फिल्म के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन कर खुद को ‘महादेव का भक्त’ बताया था।

रामपाल ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह फिल्म इंडस्ट्री को मोहब्बतें, दिल है तुम्हारा, क्रैक, ओम शांति ओम, राजनीति, धाकड़, सत्याग्रह, रॉक ऑन, रॉक ऑन 2, कभी अलविदा ना कहना, प्यार, मोक्ष, तहजीब समेत अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    एकता कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, उज्जैन पहुंचकर साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

    उज्जैन उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए बडी से बडी हस्तियां पहुंचती ही रहती हैं।  इसी कड़ी में प्रसिद्ध टेलीविजन सीरियल निर्माता और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर आज अपनी टीम…

    कृतिका कामरा के सिर सजेगा दुल्हन का ताज, गौरव कपूर से मार्च में शादी की चर्चाएं तेज

    मुंबई 'कितनी मोहब्बत है' फेम कृतिका कामरा फाइनली शादी करने जा रहा हीं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में पिछले साल ही बताया था। और अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 1 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल