एआर रहमान के भतीजे जीवी प्रकाश को मिला दूसरा नेशनल अवॉर्ड, संगीतकार ने दी बधाई

चेन्नई,

ऑस्कर विनर म्यूजिशियन ए.आर. रहमान ने म्यूजिक डायरेक्टर जी.वी. प्रकाश को उनके दूसरे नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म वाथी के लिए मिला है। बधाई देने वालों में सुधा कोंगरा और अन्य फिल्मी सितारे भी शामिल हैं।

ए. आर. रहमान (जो म्यूजिक डायरेक्टर जी.वी. प्रकाश के अंकल भी हैं) ने एक्स अकाउंट से उन्हें बधाई दी। रहमान ने यहां लिखा-“बधाई हो जी.वी. प्रकाश, आपको और अवॉर्ड मिलें ऐसी मैं कामना करता हूं।’’ इसके जवाब में संगीतकार-अभिनेता जी.वी प्रकाश ने लिखा- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर।

मजेदार बात ये है कि म्यूजिक डायरेक्टर बनने से पहले जी.वी. प्रकाश रहमान के दिशा निर्देशन में काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में रहमान ने कहा था कि वो उनके भतीजे हैं फिर भी वो रहमान को सर ही बुलाते हैं।

इससे पहले जी.वी. प्रकाश ने नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा-”ये आशीर्वाद है जो मुझे दूसरी बार मिला है। मैं इसे पाकर बहुत ही खुश हूं और कृतज्ञ हूं कि मुझे 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर फिल्म वाथी के लिए दिया गया। जूरी और सेलेक्शन कमेटी का तहे दिल से शुक्रिया। इस सफर का हिस्सा बनने के लिए वाथी की पूरी टीम को धन्यवाद ।”

उन्होंने स्टार धनुष को भी बधाई दी। लिखा- “मेरे भाई धनुष को खासतौर पर धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए चुना। हम लगातार ‘पोल्लावधान’ से लेकर ‘असुरन’ तक और ‘इडली कडाई’ तक में साथ काम करते आए हैं, इसने हम दोनों की रचनात्मकता को निखारकर हमें इनाम दिया है। मेरे डायरेक्टर वेंकी अल्तूरी को बहुत बड़ा धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इस फिल्म में अपना बेस्ट म्यूजिक देने के लिए प्रेरित किया।”

उन्होंने आगे लिखा- “’वाथी’ से लेकर ‘लकी भास्कर’ तक और अब नए प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद वेंकी। आपने मुझे पर लगातार भरोसा जताया और मेरे सफर में ब्लॉकबस्टर पल लेकर आए। हमारे ऊपर भरोसा करने और हमें ये मौका देने के लिए हमारे प्रोड्यूसर्स नागावामसी और त्रिविक्रम को भी धन्यवाद।” उन्होंने अंत में अपनी फैमिली, फ्रेंड्स, गीतकारों और पूरी टीम को भी धन्यवाद कहा।

 

  • admin

    Related Posts

    टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

    मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

    फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

    नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर