Aprilia SR 175 भारत में लॉन्च, कीमत 1.26 लाख रुपये से शुरू, अपडेटेड फीचर्स के साथ युवाओं को बनाएगी दीवाना

मुंबई 

 दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Aprilia India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Aprilia SR 175 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्कूटर को 1.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. बता दें कि यह नई स्कूटर कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से मौजूद Aprilia SR 160 की जगह लेगी.

Aprilia SR 175 का इंजन
गौरतलब है कि यह स्कूटर लॉन्च से पहले ही कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप तक पहुंचना शुरू हो गई थीं. हालांकि उस समय तक कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया था. इंजन की बात करें तो इसमें एक नया-विकसित 174.7cc, सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है, जिसमें 3-वाल्व सेटअप दिया गया है.

पावर आउटपुट की बात करें तो यह नया इंजन 7,200rpm पर 12.74 bhp की पावर और 6,000rpm पर 14.14 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. जबकि कंपनी के Aprilia SR 160 स्कूटर के 11.11 bhp की पावर और 13.44 Nm के टॉर्क आउटपुट से बेहतर है.

Aprilia SR 175 के फीचर्स
नए SR 175 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें एक और महत्वपूर्ण अपडेट कलर TFT डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जो Aprilia RS 457 और Tuono 457 में देखी गई यूनिट के समान दिखता है. हालांकि, इसमें मिलने वाला इंटरफ़ेस और एनिमेशन काफ़ी अलग हैं, और डीलर सूत्रों का कहना है कि SR 175 की स्क्रीन कई लेआउट विकल्प प्रदान करती है.

457 सीरीज की तरह, इसके डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे कॉल अलर्ट, नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल के लिए Aprilia ऐप के माध्यम से स्मार्टफ़ोन को जोड़ा जा सकता है. मैकेनिकल तौर पर इस स्कूटर में, फ्रेम, सस्पेंशन, ब्रेक और टायर जैसे कंपोनेंट्स Aprilia SR 160 से अपरिवर्तित दिखते हैं.

इस स्कूटर में आगे और पीछे दोनों तरफ 14-इंच के व्हील्स इस्तेमाल किए गए हैं, जिनमें चौड़े 120-सेक्शन वाले टायर लगे हैं. ब्रेकिंग के लिए स्कूटर में आगे सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. देखने में, नई Aprilia SR 175, SR 160 जैसी ही दिखती है.

हालांकि, इसके कलर ऑप्शन Aprilia RS 457 से प्रेरित प्रतीत है. रेड कलर के साथ व्हाइट और रेड कलर के साथ पर्पल जैसे रंग, दोनों ही RS के रंग-रूप से काफ़ी मिलते-जुलते हैं. 1.26 लाख रुपये की कीमत वाली यह अप्रिलिया स्कूटर, Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे स्कूटर्स से होने वाला है.

admin

Related Posts

शेयर बाजार में आखिरी घंटे की बड़ी पलटी, सेंसेक्स 900 अंक उछला, दिखा 10 का दम

मुंबई शेयर बाजार की चाल ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन निवेशकों को जमकर हैरान किया. कभी रेड, तो कभी ग्रीन जोन में सेंसेक्स-निफ्टी कारोबार करते नजर आए, लेकिन दोपहर…

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, कीमतों में गिरावट, चेक करें ताजा रेट

इंदौर मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,  बीते कारोबारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव