एमपीपीएससी की दो अहम परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीखें तय, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

इंदौर 

 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानि एमपीपीएससी (MPPSC) की दो बड़ी परीक्षाओं की तारीखें और आवेदन के लिए समय सीमा तय हो गई हैं। आयोग ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी यानि एडीपीओ ADPO और वेटनरी असिस्टेंट सर्जन परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी इस कार्यक्रम के अनुसार ADPO एडीपीओ का एग्जाम 18 अक्टूबर 2026 को होगा जिसके लिए 8 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। इसी के साथ ही वेटनरी असिस्टेंट सर्जन की परीक्षा 2 अगस्त 2026 को रखी गई है जिसके लिए 1 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) अधिकारी डॉ. आर पंचभाई के अनुसार दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीखें जारी की गईं हैं। परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर ये आवेदन किए जा सकेंगे। दोनों परीक्षाओं में केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकारे जाएंगे।

वेटनरी असिस्टेंट के लिए 2 अप्रैल से आवेदन
वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के कुल 80 पदों के लिए होनेवाली परीक्षा के लिए 2 अप्रैल से आवेदन किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी, आयोग की वेबसाइट पर 1 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 3 हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ 2 मई से 9 मई तक और 25 हजार रुपए के विलंब शुल्क के साथ 10 मई से 8 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

ADPO के लिए 9 अप्रैल से 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी यानि एडीपीओ ADPO के 17 पद हैं जिनके लिए 9 अप्रैल से 8 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 9 मई से 15 मई तक 3 हजार रुपए के विलंब शुल्क के साथ आवेदन भर सकेंगे। अभ्यर्थी 16 मई से 23 सितंबर तक भी आवेदन कर सकते हैं पर इसके लिए 25 हजार रुपए का विलंब शुल्क चुकाना होगा।

एमपीपीएससी अधिकारियों के अनुसार वेटनरी असिस्टेंट सर्जन की परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। एडीपीओ परीक्षा 18 अक्टूबर 2026 को होगी।

admin

Related Posts

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा: JEE Main 2026 Session-2 के फॉर्म शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

नई  दिल्ली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन छात्रों को एक बार फिर राहत दी है जो तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026)…

UP Police SI एडमिट कार्ड से फ्री बस यात्रा पर UPSRTC ने उठाया पर्दा, जानिए क्या है सच

 लखनऊ यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 और 15 मार्च को प्रदेशभर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. सोशल मीडिया पर एडमिट कार्ड दिखाकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
संजू सैमसन के बराबर चमका ये स्टार, डिविलियर्स बोले– असली हीरो उसी को मानता हूं

“पूर्व IPL ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC ने लिया मैच फिक्सिंग के आरोप पर एक्शन”

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
“पूर्व IPL ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC ने लिया मैच फिक्सिंग के आरोप पर एक्शन”

आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 शेड्यूल लॉन्च, बेंगलुरु में RCB के खिलाफ SRH का पहला मुकाबला, बाकी मैचों का करें प्लान

फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप में ईरान का बहिष्कार, अमेरिका से बढ़ती तनातनी के बीच दिखाए गए कड़े तेवर

‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 3 views
‘वफादारी और जुनून की मिसाल’, आरसीबी ने विराट कोहली के सफर को बताया प्रेरणादायक

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप