Apple के सीईओ की सैलरी में हुआ 18% का इजाफा

नई दिल्ली

Apple के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर टिक कुक की सैलरी में इजाफा किया है। रिपोर्ट की मानें, तो साल 2024 में टिम कुक की कंपनसेशन राशि में 18 फीसद की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। यह बढ़ोतरी ऐसे वक्त में की गई है, जब कंपनी एक तरफ कर्मचारियों को निकाल रही है। साथ ही इसकी टाइमिंग खास है, क्योंकि इसका ऐलान कंपनी की सालाना बैठक से एक माह पहले किया गया है। ऐपल की सालाना बैठक 25 फरवरी को आयोजित होगी।

ऐपल सीईओ को कितना मिलता है पैसा?

Apple के बयान के मुताबिक टिम कुक का वेतन 2024 में बढ़कर 74.6 मिलियन डॉलर यानी 643 करोड़ रुपये हो गया, जो 2023 में 63.2 मिलियन डॉलर यानी 544 करोड़ रुपये हुआ करता था। मतलब एक साल में टिम कुक की सैलरी 99 करोड़ रुपये बढ़ गई है। बता दें कि टिम कुक की सैलरी में कंपनी के शेयर की कीमत शामिल होती है, जो उनके कंपनी की तरफ से दिये जाते हैं।

3 मिलियन है टिम कुक की बेसिक सैलरी

टिम कुक के सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें, तो उसकी बेसिक सैलरी 3 मिलियन डॉलर है। साथ ही 58.1 मिलियन स्टॉक दिये गये हैं। इसके असलावा 13.5 मिलियन अतिरिक्त कंपनसेशन दिये जाते हैं। सैलरी में बढ़ोतरी की एक वजह शेयर में बढ़ोतरी है।'

स्टॉक की कीमत की वजह से बढ़ी कीमत

पिछले साल के मुकाबले टिम कुक के वेतन में खासी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह बढ़ोतरी साल 2022 में उनके कुल मुआवजे से काफी कम है, जो स्टॉक की कीमतों की वजह से करीब 100 मिलियन डॉलर हो गया था। साल 2023 में कुक ने वेतन में कटौती करने का फैसला किया था। ऐसा स्टेकहोल्डर और कर्मचारियों के नुकसान के चलते किया था। कंपनी ने कुक के साल 2025 के कुल कंपनसेशन राशि या स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया है।

27 मिलियन डॉलर की कमाई

बता दें कि साल 2024 में Apple के अन्य अधिकारियों जैसे रिटेल चीफ, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और जनरल काउंसलर ने करीब 27 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इनके वेतन में पिछले साल के मुकाबले में बढ़ोतरी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    Stock Market Crash: ये तीन वजहें जिन्होंने सेंसेक्स को 1100 अंक नीचे धकेला

    मुंबई  शेयर बाजार में जिसका डर था वही हुआ. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को विदेशों से मिल रहे रेड सिग्नल के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की बेहद खराब शुरुआत हुआ…

    पेट्रोल में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से इथेनॉल मिक्स ईंधन, जेब को राहत

    नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। इसी क्रम में पेट्रोल से जुड़ा एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    बरसापारा की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर आज दिखेगा संजू सैमसन और रियान पराग के बल्लों का दम

    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम