स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है नींबू

हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अपनी डाइट में अक्सर हेल्दी फूड्स शामिल करने की सलाह देते हैं। नींबू इन्हीं में से एक है, जिसे कई लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह एक पौष्टिक फल है, जो फायदे पहुंचाता है। इसे डाइट में शामिल करने से न सिर्फ हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, बल्कि कैंसर से भी बचाव होता है।

आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल बेक्ड फूड्स, सॉस, सलाद ड्रेसिंग, मैरिनेड, ड्रिंक्स और डेसर्ट में स्वाद को जोड़ने के लिए कम मात्रा में करते हैं। हालाँकि, वे अपने तीखे, खट्टे स्वाद के कारण शायद ही कभी अकेले इसका सेवन करते हैं।

स्ट्रोक से बचाए
साल 2012 के एक अध्ययन के अनुसार, खट्टे फलों में मौजूद फ्लेवोनोइड महिलाओं में इस्केमिक स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। 14 साल में लगभग 70,000 महिलाओं के डेटा के एक अध्ययन से पता चला कि जो सबसे ज्यादा खट्टे फल खाते हैं, इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा 19% कम था।

साल 2014 के एक अध्ययन के मुताबिक जो महिलाएं नियमित रूप से टहलती हैं और रोजाना नींबू को डाइट में शामिल करती हैं, उनका ब्लड प्रेशर उन महिलाओं की तुलना में कम होता है, जो ऐसा नहीं करती हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी और शोध की जरूरत है।

कैंसर की रोकथाम
नींबू और नींबू का रस एंटीऑक्सीडेंट विटामिन-सी का एक बेहतरीन स्रोत है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को सेल डैमेज का कारण बनने से रोकने में मदद कर सकते हैं, जिससे कैंसर हो सकता है।

रंगत बनाए रखने में मददगार
कोलेजन के निर्माण में विटामिन सी अमह भूमिका निभाता है, जो स्किन को हेल्दी बनाने में करता है। सूर्य के संपर्क में आना, प्रदूषण, उम्र और अन्य कारक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में विटामिन सी की मदद से इन नुकसानों से बचा जा सकता है और नींबू विटामिन-सी का एक बढ़िया सोर्स है।

इम्युनिटी मजबूत करे
विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड आइटम्स कॉमन फ्लू और फ्लू का कारण बनने वाले कीटाणुओं के खिलाफ इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही विटामिन सी उन लोगों की इम्युनिटी को भी बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जो बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधि कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    गूगल का ‘जीरो डे’ अलर्ट, 3.5 अरब लोग खतरे में, तुरंत करें यह कदम

    नई दिल्ली टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी Google का क्रोम ब्राउजर दुनियाभर में पॉपुलर है और भारत समेत दुनियाभर में इसके 3.5 अरब से ज्यादा यूजर हैं. अब अधिकतर यूजर्स…

    AC खरीदने का सही मौका! Flipkart-Amazon पर 1.5 टन AC पर तगड़ी छूट, Voltas और Godrej की डील्स हिट

    नई दिल्ली गर्मी का मौसम शुरू होने ही वाला है और अब एयर कंडीशनर की डिमांड भी तेजी से बढ़ने वाली है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 0 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

    • By admin
    • March 15, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी