नैनो के अलावा ये टूल्स भी हैं आपके लिए: 3D मॉडलिंग अब ChatGPT और Grok से आसान

नई दिल्ली

सोशल मीडिया पर Google Gemini के AI टूल नैनो बनाना का क्रेज छाया हुआ है। आपने भी देखा होगा कि लोग सोशल मीडिया पर खिलौने जैसी दिखने वाली तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। गूगल के इस नए टूल जो जेमिनी 2.5 फ्लैश इमेज मॉडल भी कहा जा रहा है। इस टूल की मदद से लोग अपने 3D स्टैच्यू की इमेज बना रहे हैं, तो कोई 90s के जमाने की साड़ी में अपना लुक शो कर रहा है। लेकिन टूल तो और भी हैं, जिनमें ChatGPT और Grok भी हैं। ये भी आसानी से इमेज क्रिएट करते हैं। चलिए, जान लेते हैं कि ChatGPT, Grok से कैसे आप 3D इमेज मॉडल बना सकते हैं?

ChatGPT
ओपनएआई दिग्गज कंपनी है, जिसके AI चैटबॉट ChatGPT के बारे में तो सभी जानते हैं। जीपीटी-5 इसका अभी तक का सबसे बेस्ट मॉडल माना जा रहा है। यह इमेज जेनरेट और एडिट कर सकता है। पहले जीपीटी-4O ने इमेज जेनरेशन में तारीफ बटोरी थी। ChatGPT में इमेज बनाने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अटैच के ऑप्शन में जाकर फोटो अपलोड करें। इसके बाद आपको prompt डालना होगा, फिर 3D इमेज मॉडल तैयार हो जाएगा। लेकिन यहां पर आप लिमिटेड फोटो ही बना सकते हैं।

Grok
एलन मस्क की कंपनी xAi का ग्रोक ऐसा चैटबॉट है, जो पहले से ही टॉप फ्री इमेज जेनरेटर की लिस्ट में शामिल है। नैनो बनाना आने के बाद भले इसकी चर्चा कम हो, लेकिन यह भी अच्छा 3D मॉडल बना सकता है। प्रॉम्प्ट के आधार पर ग्रोक रैंडम इमेज तो अच्छी बना देता है, साथ ही आप इस पर 3D मॉडल भी बनवा सकते हैं। इस टूल को इस्तेमाल करते हुए कैरेक्टर के चेहरे और बाकी डिटेल्स डीप तरीके से दें । इसे इस्तेमाल करने के लिए Grok की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, वहां अपनी फोटो अटैच करें और Prompt डालें। 3D मॉडल बनकर तैयार हो जाएगा। ग्रोक से उसका छोटा वीडियो और साउंड भी बना सकते हैं।

ये Prompt डालकर बना सकते हैं 3D इमेज
अपनी इमेज को अटैच कर ये Prompt डालें- Create a 1/7 scale commercialised figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations. आप चाहें तो अपनी ओर से कुछ बदलाव डाल सकते हैं। उसको फॉलो करके भी इमेज बन जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से निजात पाने के लिए गर्भासन अपनाएं, जानिए इसके लाभ

     पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाओं को तेज दर्द, ऐंठन और पेट में सूजन की शिकायत होती है, जो बेहद कष्टदायक होता है। ऐसे में हर बार पेन किलर का…

    सावधान! मौसम में बदलाव बन रहा है वायरल बुखार का कारण

    बदलता मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। यह सब जानते हुए भी हम असावधान रहते हैं और वायरल बुखार की चपेट में आ जाते हैं। प्रायः बुखार वायरल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह