अपहृत नाबालिग बालिका को अनूपपुर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

दिनांक 23.10.2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत एक ग्रामीण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना किसी जानकारी के लापता हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 462/24, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में, थाना कोतवाली अनूपपुर से उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, आरक्षक प्रवीण भगत, अमित यादव, तथा महिला आरक्षक जानकी बैगा की एक टीम का गठन किया गया। इस टीम को अपहृत बालिका की खोजबीन हेतु जम्मू-कश्मीर भेजा गया।

टीम ने जम्मू-कश्मीर के थाना उधमपुर अंतर्गत ग्राम फंग्याल से 16 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को एक नाबालिग आरोपी के साथ दस्तयाब किया। जांच में पाया गया कि आरोपी, जो कि थाना कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम का निवासी है, बालिका के साथ दोस्ती एवं प्रेम संबंधों के कारण उसे लेकर जम्मू-कश्मीर में रह रहा था।

पुलिस टीम ने सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, नाबालिग आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    2026 में LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब इस समय बाद ही मिलेगा सिलेंडर

    भोपाल  आम आदमी की रसोई पर एक बार फिर महंगाई और इंतज़ार की मार पड़ने वाली है। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं,…

    मध्य प्रदेश में मौसम का खेल: दो सिस्टम, तेज धूप से लेकर बादल, आंधी-बारिश का अलर्ट अगले दो दिन

    भोपाल   मध्यप्रदेश में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. जहां प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं उत्तर-पूर्वी हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 0 views
    IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 0 views
    दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

    • By admin
    • March 24, 2026
    • 1 views
    महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका