‘अनुपमा’ की रूपाली गांगुली ने ट्रेडिशनल लुक में किया धमाकेदार प्रदर्शन, बंगाली गाने पर दिखाया जलवा

मुंबई,

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री रूपाली गांगुली अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

रूपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बंगाली गाना ‘मेलार गान’ पर अपने शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही हैं।

वीडियो में उन्होंने मल्टीकलर के लहंगे के साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज पेयर किया है। वहीं, पीले रंग की चुनरी को खूबसूरती से सजाया है। माथे पर बिंदी, कानों में झुमके और ढीली चोटी में बंधे बाल उनके पारंपरिक अंदाज को निखार रहे हैं।

इसके साथ ही, उनके हाथों में साधारण कंगन सादगी और सुंदरता को दिखा रहे हैं। इस वीडियो में रूपाली का आत्मविश्वास और ऊर्जा देखते ही बनती है।

वीडियो के साथ रूपाली ने कैप्शन में लिखा, “ये गाना बहुत प्यारा है। इसे सुनकर बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।”

इस वीडियो को देखकर प्रशंसकों ने उनकी तारीफ में कमेंट्स की बौछार कर दी। कई यूजर्स ने उनके डांस और लुक की सराहना करते हुए उन्हें ‘मल्टी-टैलेंटेड’ बताया।

रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक में उनकी भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और प्रशंसकों के साथ जुड़ाव उन्हें और भी खास बनाता है।

अभिनेत्री इन दिनों पॉपुलर टेलीविजन सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। शो का निर्माण राजन शाही ने किया है और यह बंगाली सीरियल ‘श्रीमयी’ का रीमेक बताया जाता है।

शो में अब दूसरी पीढ़ी के किरदारों के रूप में अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी नजर आ रहे हैं। ‘अनुपमा’ की शुरुआत 13 जुलाई 2020 को हुई थी और तब से यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना है।

बता दें कि रूपाली गांगुली को ‘अनुपमा’ से पहले ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे सीरियल में भी देखा जा चुका है।

 

  • admin

    Related Posts

    टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

    मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

    फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

    नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने