तालिबानी सेना और टीटीपी आतंकियों के हमले से जूझ रहे पाकिस्‍तान के लिए एक और बुरी खबर, तजाकिस्‍तान ने ईरान से चाबहार पोर्ट के इस्‍तेमाल की बात

तेहरान
तालिबानी सेना और टीटीपी आतंकियों के हमले से जूझ रहे पाकिस्‍तान के लिए एक और बुरी खबर है। तजाकिस्‍तान ने ईरान के साथ चाबहार पोर्ट के इस्‍तेमाल को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। तजाकिस्‍तान और ईरान के बीच में भारत के बनाए हुए चाबहार पोर्ट से सामानों की आवाजाही को लेकर यह बातचीत हो रही है। तजाकिस्‍तान और ईरान में यह डील होती है तो भारत के लिए तिहरी खुशखबरी होगा। एक तरफ जहां इससे भारत के लिए भी मध्‍य एशिया तक पहुंचने का रास्‍ता साफ होगा, वहीं चाबहार पोर्ट से कमाई भी होगी। भारत ने चाबहार पोर्ट को बनाने में करोड़ों डॉलर का निवेश किया है और साल 2024 में इस बंदरगाह के प्रबंधन को लेकर 10 साल का समझौता भी किया है।

भारत की इस डील से पाकिस्‍तान को भी बड़ा झटका लगेगा जो तजाकिस्‍तान को तालिबान के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने तजाकिस्‍तान का दौरा किया था। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक आईएसआई चीफ ने न केवल तजाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति से बातचीत की थी बल्कि वह तालिबान विरोधी नादर्न अलायंस के नेताओं से भी मिले थे। अहमद मसूद समेत नादर्न अलायंस के नेताओं ने एनआरएफ नाम से एक संगठन बनाया है जो तजाकिस्‍तान में रहकर तालिबानी प्रशासन को बंदूकों के बल पर चुनौती दे रहा है।

तालिबान और तजाकिस्‍तान में सुधर रहे रिश्‍ते

तजाकिस्‍तान चाहता है कि भारत और खाड़ी तथा हिंद महासागर के देशों के साथ उसका व्‍यापार बढ़े और इसी वजह से चाबहार पोर्ट के जरिए सामानों के आवाजाही पर समझौता करना चाहता है। तजाकिस्‍तान ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीम इब्राहिम और ईरान के सड़क मंत्री फरजानेह सदेघी ने हाल ही में एक सहयोग समझौते पर हस्‍ताक्षर किया है। इसके जरिए चाबहार पोर्ट के जरिए सामानों की आवाजाही की जा सकेगी। इससे पहले तजाकिस्‍तान के अधिकारियों ने ईरान के बंदर अब्‍बास पोर्ट के भी इस्‍तेमाल का ऐलान किया था ताकि सामानों को ले जाया जा सके।

तजाकिस्‍तान की सीमा ईरान से नहीं लगती है। तजाकिस्‍तान को ईरान के पोर्ट तक पहुंचने से पहले उज्‍बेकिस्‍तान और तुर्कमेनिस्‍तान या अफगानिस्‍तान के रास्‍ते का इस्‍तेमाल करना होगा। तजाकिस्‍तान से चाबहार पोर्ट तक पहुंचने के लिए अफगानिस्‍तान का रास्‍ता सबसे छोटा है। मध्‍य एशिया के देशों की तुलना में तजाकिस्‍तान ने अभी तक तालिबानी सरकार के साथ रिश्‍ते मधुर नहीं किए हैं। हालांकि दोनों के बीच अब धीरे-धीरे रिश्‍ते विकसित हो रहे हैं। अफगान समाज में तजाकिस्‍तान की भूमिका काफी ज्‍यादा है। अफगानिस्‍तान में बहुत बड़ी तादाद में ताजिक मूल के लोग रहते हैं। तजाकिस्‍तान तालिबान को रोकने के लिए तैयार है लेकिन पाकिस्‍तान के इशारे पर तालिबानी सरकार के खिलाफ कोई सुरक्षा अलायंस नहीं बनाने जा रहा है। भारत और तजाकिस्‍तान के बीच दशकों पुरानी दोस्‍ती है और अब तालिबान सरकार तथा नई दिल्‍ली के बीच दोस्‍ती भी मजबूत हो रही है।

admin

Related Posts

पाकिस्तान सीमा के पास अमेरिकी प्रतिनिधि की मौजूदगी से हंगामा, जानें पूरा मामला

  नई दिल्ली अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर और अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांडर एडमिरल सैमुअल जे पापारो ने भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड (चंडीगढ़) का दौरा किया. यह दौरा पाकिस्तान…

HC ने कहा—कर्मचारी का इस्तीफा रोकना आर्टिकल 23 का उल्लंघन, बंधुआ मजदूरी जैसा है व्यवहार

तिरुवनंतपुरम केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई स्पष्ट किया है कि किसी कर्मचारी द्वारा इस्तीफा देने की स्थिति में कंपनी को उसे स्वीकार करना ही होगा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 1 views
शानदार जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, कनाडा सहित 3 टीमों का खेल खत्म

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?