तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय रेप मामला, एआईएडीएमके की महिला विंग ने किया प्रदर्शन

चेन्नई
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा के साथ हुए बलात्कार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एआईएडीएमके की महिला विंग ने शनिवार को अन्ना विश्वविद्यालय इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की। दरअसल, एआईएडीएमके की महिला विंग ने शनिवार को चेन्नई के सैदापेट में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तमिल साहित्य के एक महान कैरेक्टर कन्नगी की पोशाक को भी पहन रखा था। इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी की कई महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बीते साल (2024) दिसंबर में अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने जांच के आधार पर आरोपी की पहचान सड़क किनारे बिरयानी बेचने वाले ज्ञानशेखरन के रूप में की थी। यह घटना अलसुबह उस समय हुई थी, जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र पास के चर्च में प्रार्थना में भाग लेने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लौट रहे थे। दोनों को एक सुनसान जगह पर दो लोगों ने रोक लिया था। उन्होंने दोनों संग मारपीट करने के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।

बाद में कोट्टूरपुरम थाने में शिकायत दर्ज की गई और दोनों छात्रों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे। राजधानी के बीचों-बीच हुई इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। तमिलनाडु विधानसभा में भी इसकी गूंज सुनाई दी थी। विपक्ष ने स्टालिन सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था। इस बीच, एनसीडब्ल्यू ने अन्ना विश्वविद्यालय में 19 वर्षीय लड़की के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ी घटना का संज्ञान लिया था। इसके बाद मामले की जांच के लिए टीम चेन्नई भी पहुंची थी।

admin

Related Posts

ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम