गुस्साए लोग धरने पर बैठे, राजस्थान-केकरी में होर्डिंग पर उतरे करंट से महिला की मौत

केकड़ी.

केकड़ी क्षेत्र में सावर थाना क्षेत्र के गांव आलोली में ग्राम पंचायत भवन की चारदीवारी पर बड़ा फ्लैक्स लगाया है। इसके ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार को सुबह गांव की महिला ग्राम पंचायत भवन की दीवार पर लगी मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देख रही थी, तभी हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम आलोली निवासी चंता देवी (35) पत्नी बाबूलाल मीणा शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर के सामने स्थित ग्राम पंचायत भवन की दीवार पर लगी मनरेगा लिस्ट में अपना नाम देखने गई थीं। इस दौरान महिला ग्राम पंचायत भवन के बाहर लगे फ्लेक्स बैनर से टच हो गई। बैनर के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिसके चलते बैनर की फ्रेम में करंट दौड़ गया। बैनर के संपर्क में आते ही महिला करंट की चपेट में आ गई और लोहे की फ्रेम से चिपक गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। पहले तो ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाए, फिर माजरा समझ में आते ही मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने बांस की सहायता से महिला को फ्रेम से दूर किया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत लाइन को बंद किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। इसी दौरान मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेईएन सुभाष ने लिखित में मुआवजे देने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को अपनी कस्टडी में लिया। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सावर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

भरोसे पर वार: अनु डाकपाल ने 5 लाख का किया गबन, पुलिस जांच जारी

बांसवाड़ा बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के उप डाकघर में नियुक्त रहे एक अनु डाकपाल ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। विभागीय पत्रावलियों के मिलान के…

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?