इतिहास का अनसुना मोड़: कलाम से पहले अटल को राष्ट्रपति बनाने का था फार्मूला, फिर किस फैसले ने बदल दी दिशा?

नई दिल्ली 
एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर भी विचार हुआ था। पार्टी के स्तर पर यह चर्चा हुई थी कि क्यों ना मौजूदा प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ही राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जाए और उनके स्थान पर पीएम का पद लालकृष्ण आडवाणी को दे दिया जाए। अब्दुल कलाम 2002 में राष्ट्रपति चुने गए थे और उस दौरान लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे और उन्हें आरएसएस का समर्थन भी अटल बिहारी वाजपेयी के मुकाबले ज्यादा मिला हुआ था। यही कारण था कि अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था।

अटल बिहारी वाजपेयी ने दलील दी थी कि इससे गलत परंपरा शुरू हो जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मीडिया सलाहकार रहे अशोक टंडन ने अपनी पुस्तक अटल स्मरण में यह दावा किया है। इस पुस्तक को प्रभात प्रकाशन ने छापा है। अब्दुल कलाम को 11वें राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया था। उनके इलेक्शन की दिलचस्प बात यह थी कि सत्ताधारी एनडीए के साथ ही विपक्षी दलों ने भी उनके नाम का समर्थन किया था। वह 2007 तक इस पद पर रहे थे। अशोक टंडन लिखते हैं कि जब अटल जी के सामने राष्ट्रपति बनने का ऑफर रखा गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। वह 1998 से 2004 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

कई दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार अटल बिहारी वाजपेयी ने चलाई थी। उन्हें गठबंधन राजनीति में एक सफल सरकार चलाने का श्रेय अब भी दिया जाता है। अशोक टंडन लिखते हैं, 'अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे किसी ऑफर के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि वह एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। ऐसी स्थिति में उनका राष्ट्रपति बन जाना भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा स्थापित नहीं करेगा। यह बहुत गलत होगा और वह ऐसे किसी भी कदम का समर्थन करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे।' इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए गति बढ़ा दी। उन्होंने कांग्रेस से संपर्क किया और आम सहमति बनाकर कलाम को राष्ट्रपति चुनवा दिया।

सोनिया गांधी भी ऐसा प्रस्ताव मिलने से हो गई थीं हैरान
अशोक टंडन लिखते हैं, 'मुझे याद है कि सोनिया गांधी, प्रणब मुखर्जी और मनमोहन सिंह उनसे मिलने आए थे। इसी दौरान पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि एनडीए की ओर से अब्दुल कलाम के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस मीटिंग में कलाम का नाम सुनते ही सन्नाटा हो गया था। इस सन्नाटे को सोनिया गांधी ने ही तोड़ा था और उनका कहना था कि हम लोग कलाम का नाम सुनकर हैरान हैं। हमारे पास उनका समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हम इस पर बात करेंगे और फिर फैसला लिया जाएगा।'

 

admin

Related Posts

‘अब बहुत हो गया’—UGC नियमों को चुनौती देने वाली याचिका पर CJI सूर्यकांत की कड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली UGC यानी विश्विद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में फिर याचिका दाखिल हुई है। बुधवार को इस याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI)…

हिन्दुस्तान मंच पर बड़ा बयान: संकट की घड़ी में मोदी-शाह में से किसे चुनेंगे, धामी ने दिया साफ जवाब

देहरादून देहरादून के होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित 'हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम-2026' के मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चिर-परिचित 'धाकड़' अंदाज में नजर आए। राजनीतिक सवालों से लेकर व्यक्तिगत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 0 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 1 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन