NPCIL में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, 300 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए गेट स्कोर के आधार पर होगा चयन

बिना रिटन एग्जाम दिए गवर्नमेंट जॉब पाने का चांस मिल रहा है। हाल ही में भारत सरकार की कंपनी न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती करने का ऐलान किया है। विज्ञापन संख्या 2026/2 के अंतर्गत 300 से ज्यादा रिक्तियां निकाली गई हैं। जिन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। जो भी अभ्यर्थी एनपीसीआईएल में नौकरी लेना चाहते हैं, वो अब इस वैकेंसी में ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं। एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है।

NPCIL Executive Trainee Bharti 2026: महत्वपूर्ण तरीखें
    आवेदन शुरू होने की तिथि- 10 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से
    आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2026 शाम 4 बजे तक
    आवेदन शुल्क का भुगतान 10 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजेसे 30 अप्रैल 2026 तक।
330 पदों में से 16 पद बैकलॉग हैं। जिसमें से 12 ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और 4 एसी के लिए हैं।

NPICL में नौकरी के लिए योग्यता क्या चाहिए?
    शैक्षिक योग्यता: संबंधित फील्ड में SICTE/UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/मानित विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)/5 साल की एमटेक की डिग्री हासिल की हो। इसके अलावा आवेदकों के पास जिस फील्ड में डिग्री है, उसी विषय में साल 2024 या गेट-2025, गेट 2026 का स्कोर होना चाहिए। जो अभ्यर्थी अंतिम परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं या 2026 के दौरान अंतिम वर्ष/सेमेस्टर एग्जाम दे रहे हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन उन्हें सेलेक्शन के बाद अपनी डिग्री पूरी करने और मार्क्स प्रदर्शित करने होंगे।

    आयुसीमा: 30 अप्रैल 2026 को सामान्य/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट की उम्र 26 वर्ष, ओबीसी की 29 वर्ष, एससी-एसटी की 31 वर्ष तक मान्य होगी। पीडबल्यूबीडी को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

    चयन प्रक्रिया: एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद नियुक्ति के लिए कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए 1:12 के रेश्यो में गेट 2024, गेट 2025, गेट 2026 के मार्क्स के आधार पर लिस्ट बनाकर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू के बारे में ईमेल, एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। फाइनल सेलेक्शन केवल इंटरव्यू के बेस पर होगा।

NPCIL में सैलरी कितनी मिलेगी?
ट्रेनिंग के दौरान आपको महीने का स्टाइपेंड 74000/- रुपये मिलेगा। इसके साथ किताबों के लिए 30,000/- रुपये एक साथ दिए जाएंगे। एनपीसीआईएल द्वारा रहने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ खाने का भी प्रबंध होगा। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट को साइंटिफिक ऑफिसर/सी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस पोस्ट पर अभ्यर्थी को लेवल-10 के मुताबिक 56,100/- रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके साथ मंहगाई भत्ता और अन्य लाभ भी मिलेंगे। नोटिफिकेशन डाउनलोड करें-

NPCIL भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
इस वैकेंसी में कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
    सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in पर जाएं।
    यहां Career या Recruitment सेक्शन में जाओ। अब संबंधित भर्ती के विज्ञापन के सामने Apply Now के लिंक पर जाएं।
    अगर आप पहली बार फॉर्म कर रहे हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके लिए आपकी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर चाहिए होगा।
    इन दोनों के साथ आपकी कुछ बेसिक सी जानकारी पूछी जाएंगी। इन्हें भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट कर लें।
    अब लॉगइन करें और बाकी बचा हुआ एप्लिकेशन फॉर्म भी भरना शुरू करें।
    फॉर्म फिलिंग के टाइम ध्यान रखें कि आपकी डिटेल्स आपके सर्टिफिकेट के मुताबिक ही होनी चाहिए।
    इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा कर दें।
    आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना बिल्कुल ना भूलें।

 

 

admin

Related Posts

CBSE में AI का प्रवेश, क्लास 3 से ट्रेंड होंगे टीचर्स, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने गुरुजी की चिंता बढ़ाई

 नई दिल्ली क्लासरूम में अब सिर्फ चॉक और बोर्ड का जमाना लद गया है. AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती अब छात्रों को…

एसईसीएल भर्ती अलर्ट: 1055 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू

नई दिल्ली  साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। एसईसीएल ने असिस्टेंट फोरमैन सहित विभिन्न 1,055…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

  • By admin
  • April 10, 2026
  • 3 views
रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 2 views
विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 3 views
BCB का ऐतिहासिक फैसला, अब घरेलू क्रिकेटरों को मिलेगी 65 हजार तक सैलरी और मैच फीस में भी बंपर बढ़ोत्तरी

ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा

  • By admin
  • April 9, 2026
  • 1 views
ऑगस्टा नेशनल की दिलचस्प बातें, क्यों विजेताओं के लिए खास है सफेद जंपसूट और मर्सिडीज कार की यह परंपरा