इजराइल में जारी संघर्ष और बमबारी से डरा भारतीय युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

इजराइल 
इजराइल में जारी संघर्ष और बमबारी के बीच तेलंगाना के एक नागरिक की दुखद मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान जगतियाल जिले के निवासी रवींद्र के रूप में हुई है। रवींद्र विजिट वीजा पर इजराइल गए थे और वहां पार्ट-टाइम काम कर रहे थे। रवींद्र की पत्नी विजयलक्ष्मी ने बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद रवींद्र ने उनसे फोन पर बात की थी और बमबारी से भयभीत होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। विजयलक्ष्मी ने बताया, "हमने उन्हें हिम्मत बंधाई, लेकिन वह बहुत बेचैन थे और ज्यादातर समय अस्पताल में ही बिताते थे।" रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के पास एक बम धमाके के बाद रवींद्र को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। परिवार को अस्पताल प्रशासन ने इस दुखद घटना की जानकारी दी।

सरकार से शव वापस लाने की मांग
विजयलक्ष्मी ने तेलंगाना सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके पति का पार्थिव शरीर भारत वापस लाया जाए। साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के लिए रोजगार की भी मांग की है। सरकार ने दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में एक हेल्पलाइन की शुरुआत की है, ताकि इजराइल में फंसे राज्य के अन्य नागरिकों की सहायता की जा सके।
 इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को अब एक हफ्ता हो चुका है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका इस संघर्ष में दखल देता है, तो इससे पूरे क्षेत्र में युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा, "अगर अमेरिका ने हस्तक्षेप किया तो यह पूर्ण युद्ध का रूप ले सकता है।" पहले अमेरिका संघर्ष से दूरी बनाए हुए था, लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में गहरी भागीदारी के संकेत दिए हैं और कहा है कि वे सिर्फ संघर्ष विराम से संतुष्ट नहीं हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AI समिट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बड़े दिग्गजों ने नहीं मिलाया हाथ, जानें पूरा विवाद

    नई दिल्ली नई दिल्ली में आयोजित की जा रही एआई समिट की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। एआई के क्षेत्र के तमाम दिग्गज इस समय भारत में मौजूद है।…

    सरकार का बड़ा ऐलान: लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा

    नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने मेडिकल रीइम्बर्समेंट यानी इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय