भारतीय परिवार पर अमेरिकन सरज़मीं पर वार! दोहरे हत्याकांड में आरोपी पर 50,000 डॉलर इनाम, FBI ने भारत से मांगी मदद

न्यू यॉर्क 
अमेरिका में 2017 में एक भारतीय महिला शशिकला नर्रा (38) और उनके 6 वर्षीय बेटे अनीश नर्रा की नृशंस हत्या के मामले में फरार आरोपी भारतीय नागरिक नजीर हमीद की तलाश तेज हो गई है।  FBI ने नजीर को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डालते हुए उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 50,000 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपये) पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

23 मार्च 2017 को अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित उनके अपार्टमेंट से मां-बेटे के शव बरामद हुए थे।  दोनों की हत्या चाकू से की गई ।अनीश का सिर धड़ से अलग मिला और शरीर पर कई घावों के निशान थे। यह अमेरिका की सबसे क्रूर हत्याओं में से एक मानी गई। जांच में पता चला कि आरोपी नजीर हमीद उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहता था और वह मृतकों के पति/पिता का पीछा करता था । घटनास्थल पर मिला खून का धब्बा नजीर के DNA से मैच हुआ। हत्या के छह महीने बाद वह भारत भाग आया और तब से यहीं छिपा है। 
 
न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने भारत के राजदूत विनय क्वात्रा को फोन कर कहा कि हमीद को तुरंत अमेरिका भेजने में सहयोग किया जाए।बर्लिंगटन काउंटी की अभियोजक लाचिया ब्रैडशॉ ने भी कहा कि “न्याय की कोई सीमा नहीं होती  यह अपराधी सजा से बचना नहीं चाहिए।” FBI और अमेरिकी अधिकारी लगातार भारत से संपर्क में हैं ताकि नजीर को जल्द से जल्द अमेरिका लाया जा सके। फरवरी 2025 में उस पर आधिकारिक तौर पर हत्या सहित छह गंभीर आरोप दर्ज किए गए।

 

admin

Related Posts

खैबर पख्तूनख्वा में आतंक का तांडव: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस पर फायरिंग, 2 अफसर शहीद

खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। बुधवार को डेरा इस्माइल खान जिले में विद्रोहियों ने यारिक पुलिस स्टेशन और…

‘योग्य मतदाताओं को जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य’: असम में एसआर पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

 गुवाहाटी असम में चल रही विशेष पुनरीक्षण (SR) प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि असम में कराए गए विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य केवल यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी