SGSU और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान किया गया

भोपाल
 मध्यप्रदेश को फिल्म निर्माण और क्रिएटिव उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

इस समझौते का उद्देश्य राज्य में फिल्म प्रोडक्शन, मीडिया शिक्षा, स्किल डवलपमेंट, और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के नए अवसरों को बढ़ावा देना है। एमओयू के माध्यम से युवाओं को फिल्म निर्माण, स्क्रिप्ट राइटिंग, कैमरा ऑपरेशन, एडिटिंग, और प्रोडक्शन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे तेजी से बढ़ती क्रिएटिव इंडस्ट्री में सफल करियर बना सकें।

इस गरिमामयी अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला, ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमति दीपाली रस्तोगी की विशेष उपस्थिति रही।

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति डॉ. विजय सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. सीतेश सिन्हा, विश्वरंग फाउंडेशन सीईओ विकास अवस्थी एवं अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस साझेदारी को और सशक्त बनाया।

यह समझौता न केवल राज्य में रचनात्मक उद्योगों को गति देगा, बल्कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा।

  • admin

    Related Posts

    मुख्य सचिव ने बैठक में कलेक्टर्स को दिए निर्देश

    भोपाल संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। मुख्य सचिव  अनुराग जैन ने पेट्रोलियम पदार्थों की सुगम…

    संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

    भोपाल  देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम