सिकलीगर सरकारी स्कूल के पास टपरी में चल रही थी अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री, पुलिस ने पकड़ी, हथियार बरामद

बुरहानपुर
खकनार थाना क्षेत्र के पाचोरी गांव में छापा मार कर पुलिस ने फिर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। सिकलीगर सरकारी स्कूल के पास टपरी में यह फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने पिस्टल बना रहे पाचोरी गांव के हरविंदर सिंह जुनेजा 21 वर्ष, खरगोन निवासी प्यार सिंग 30 वर्ष और पाचोरी के एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मौके से आठ पूरी तरह तैयार देसी पिस्टल, छह अर्ध निर्मित पिस्टल, नौ मैग्जीन सहित पिस्टलों के कलपुर्जे और हथियार बनाने में उपयोग होने वाले औजार बरामद किए हैं।

बुधवार दोपहर एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि 24 दिसंबर को खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर से इस फैक्ट्री के संबंध में सूचना मिली थी। वे एक निजी वाहन में सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों के साथ ठिकाने पर पहुंचे और टपरी को चारों ओर से घेर लिया, जिससे आरोपियों को भागने का अवसर नहीं मिला। आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट की कई धाराओं के साथ संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस भी लगाई गई है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी
अवैध रूप से पिस्टल बनाते पकड़े गए आरोपी हरविन्दर पुत्र हरबनसिंग जुनेजा निवासी पाचोरी के खिलाफ पूर्व में खकनार थाने अवैध हथियार तस्करी का मामला दर्ज है। तब उसे छह हस्त निर्मित पिस्टल व हथियार बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी प्यारसिंग पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम गारी थाना बिस्टान जिला खरगोन के खिलाफ थाना नसरुल्लाह गंज जिला सीहोर और थाना भगवानपुरा में मामला दर्ज हैं।

इस मामले में उसे तीन देशी कट्टों व हथियार बनाने का सामग्री के साथ पकड़ा था। न्यायालय ने उसे एक साल की सजा सुनाई थी। इसके अलावा थाना बिस्टान जिला खरगोन में उसे 14 देशी कट्टे, 23 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह फरार चल रहा था।

फैक्ट्री पकड़ने में इनकी रही भूमिका
अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ने में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव के अलावा उप निरीक्षक शिवपाल सरयाम, रामेश्वर बकोरिया, एएसआइ अशोक चौहान, अमित हनोतिया, तारक अली, प्रेमलाल पाल, महेन्द्र कुसमाकर, प्रधान आरक्षक मेलसिंह, सत्यभान, मुकेश, राजकुमार। निखिलेश, आरक्षक मंगल पालवी, विजेन्द्र, गोलू, जितेन्द्र, आयुश, शुभम, महिला आरक्षक मीना मोरे, रजनी चौहान थाना गणपति नाका और स्वाति थाना कोतवाली की सराहनीय भूमिका रही है।

  • admin

    Related Posts

    होली स्पेशल सख्ती: रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ बढ़ाई कार्रवाई, दोगुना किराया तय

     भोपाल कुछ ही दिनों में होली का सीजन शुरू होने वाला है और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ना तय है। हर साल त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग…

    IMD अलर्ट: MP के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश मचाएगी तबाही

    भोपाल मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह