भावनाओं से भरपूर विदाई: जुबिन गर्ग की ‘रोई-रोई बिनाले’ रिलीज होते ही हाउसफुल शो

असमिया सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म रोई-रोई बिनाले आज 31 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बीती 19 सितंबर को सिंंगापुर में स्कूबा इाइविंग के दौरान डूबने से सिंगर की मौत हो गई थी. जुबिन की मौत पर असम के साथ-साथ पूरा देश रोया था. जुबिन के अंतिम संस्कार पर जनसैलाब उमड़ा था और यह गेदरिंग दुनिया की चौथी सबसे बड़ी गेदरिंग थी. ऐसे में अब जुबिन की आखिरी फिल्म रोई-रोई बिनाले को देखने के लिए उनसे फैंस की भारी भीड़ थिएटर्स के लिए दौड़ रही है.

जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म का क्रेज
यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्राम फिल्म है, जिसके लिए जुबिन लगभग 19 सालों से इस पर प्लान बना रहे थे. यह उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति है और यह फिल्हम उनकी मौत से कुछ ही दिन बात पूरी हुई है.

असम में रोई-रोई बिनाले को लेकर जुबिन के फैंस में इतना शानदार क्रेज है कि वो सुबह 4 बजे से फिल्म की टिकट लेने के लिए भारी बारिश के बीच खड़ रहे.

असम में हर थिएटर हाउसफुल चल रहा है और फिल्म रोई-रोई बिनाले के लिए अगले एक हफ्ते के लिए एडवांब टिकट बुक हो चुके हैं

रोई-रोई बिनाले असम के सासथ-साथ भारत की 30 सिटी की 800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है और सभी हाउसफुल चल रही हैं.

फिल्म की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए असम में लगभग आठ नए स्क्रीन खोले गए हैं, जिनके शो सुबह 5 बजे से आधी रात तक चलने वाले हैं

इसी के साथ असम में रोई-रोई बिनाले के अलावा कोई भी फिल्म थिएटर में नहीं दिखाई जाएगी, जुबिन के लिए यह एक बहुत बड़ी ट्रिब्यूट है.

फिल्म के प्रति जुबिन के फैंस का यह क्रेज देखने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये का बिजनेस जरूर कर सकती है और जो असमिया सिनेमा में बड़ा बदलाव ला सकती है.

जुबिन गर्ग का स्पेशल ट्रिब्यूट देने के लिए असम सरकार ने घोषणा की है कि फिल्म की रिलीज से प्राप्त राज्य जीएसटी कलेक्शन को कलागुरु आर्टिस्ट्स फाउंडेशन को दी जाएगी, जिसकी स्थापना जुबिन गर्ग ने की थी.

'यह ऐतिहासिक है'
'रोई रोई बिनाले' के डायरेक्टर राजेश भुयान ने बताया, 'यह जुबिन की फिल्म नहीं बल्कि लोगों की फिल्म है, लोग सुबह 4 बजे फिल्म रिलीज के लिए आए, यह ऐतिहासिक है'.

फिल्म निर्माता श्यामंतक गौतम ने कहा, 'अभूतपूर्व प्रतिक्रिया, हर स्क्रीनिंग हाउसफुल, हमें विदेशों से भी फिल्म की डिमांड आ रही है, यह फिल्म देश भर में इस फिल्म की 800 से ज्यादा स्क्रीनिंग हो चुकी हैं'. बता दें, रोई-रोई बिनाले एक म्यूजिकल फिल्म है, तो इसमें जुबिन गर्ग की 'मूल आवाज' की भी रिकॉर्डिंग शामिल है.

admin

Related Posts

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

 फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन