मेरठ में रैपिड रेल के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के दाैरान हादसा, इलेक्ट्रिशियन की मौत, चार घायल

मेरठ

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित रैपिड रेल के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम कर रही लारसन एंड टूर्बो लिमिटेड (एलएंडटी) कंपनी के यार्ड में रविवार को हादसा हो गया। गैंट्री (लोहे का भारी ढांचा) गिरने से बिहार के रोहताश जिले के गांव समहोता निवासी इलेक्ट्रिशियन सुबोध (35) की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के अधिकारी काफी देर तक हादसे को छिपाने में जुटे रहे।

एलएंडटी कपंनी नमो भारत ट्रेन के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी ने शताब्दीनगर में अपना यार्ड बना रखा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे कर्मचारी यार्ड में मशीनों को खोल रहे थे। इलेक्ट्रिशियन सुबोध के अलावा सहारनपुर निवासी सुऐब और जुबैर, बुलंदशहर निवासी सुनील और गाजियाबाद निवासी मोनू भी काम में लगे थे। एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान गैंट्री अनियंत्रित होकर पलट गया।

सुबोध गैंट्री के नीचे दब गया, जबकि चार मजदूर चपेट में आने से घायल हो गए। सभी घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्कसकों ने सुबोध को मृत घोषित कर दिया। सभी घायलों की हड्डी टूटी हुई बताई गई है। इनमें सुऐब की हालत गंभीर बताई जा रही है।  हादसे की जानकारी होने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे मोर्चरी भेज दिया।

यार्ड से कंपनी समेट रही है सामान
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कंपनी का इस क्षेत्र का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। इसके चलते इस यार्ड से सामान समेटने का काम किया जा रहा है। इसी काम में कंपनी के कर्मचारी जुटे हुए थे। तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सुबोध के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कमेटी कर रही हादसे की जांच
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि मेरठ में प्रीकास्ट यार्ड में एक गैंट्री को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने करने के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक की मौत हो गई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित की गई कमेटी जांच कर रही है।

एक साल में हुए प्रमुख हादसे
-6 जून 2024 दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर आरआरटीएस स्टेशन के फाउंडेशन का गर्डर गिरने से दबकर स्कूटी सवार अमरोहा निवासी सेल्समैन ऋतिक की मौत। ऋतिक शास्त्री नगर में किराये के मकान में रह रहा था।
-16 जुलाई 2024 को देर रात अचानक शॉप्रिक्स के सामने निर्माणाधीन पिलर ढह गया था। मलबे में आठ मजदूर दब गए थे। रैपिडएक्स प्रशासन की ओर से जांच की बात कही गई, लेकिन क्या जांच हुई और क्या कार्रवाई हुई, इसका आज तक कुछ नहीं पता।
-3 मई 2024 को जैक हटने से तेज धमाके के साथ डौरली स्टेशन पर लोहे के गर्डर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए।
-9 अप्रैल 2024 को डौरली स्टेशन पर पिलर के ऊपर रखी मशीन अचानक झुक गई, जिस कारण कई कर्मचारी बाल-बाल बचे।
-28 फरवरी 2024 को बीयर कैप मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कई लोग इसकी चपेट में आने से बचे।
-29 अक्टूबर 2023 को निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही अमित शर्मा की कार पर गिर गया था। हादसे में सिपाही घायल हो गया था और कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।

 

  • admin

    Related Posts

    बीजेपी पर बरसे शिवपाल यादव, बोले- जनता की समस्याओं से दूर हो गई सरकार

    लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शिवपाल यादव ने राज्य सरकार और उपमुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए…

    न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

    वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी