दो फरवरी से राष्ट्रपति भवन परिसर में बना अमृत उद्यान एक बार फिर से आम नागरिकों के लिए खुलेगा

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में बने अमृत उद्यान को एक बार फिर से दो फरवरी से आम नागरिकों के लिए खोलने जा रहा है। आम लोग 30 मार्च तक मंगलवार से रविवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक जा सकेंगे। छह से नौ मार्च को अमृत महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें दक्षिणी भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन होगा। ये एक ऐसी जगह है, जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। अमृत उद्यान भारत के राष्ट्रपति कार्यालय और निवास में 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैला हुआ है।

ऐसे बुक करें टिकट
यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। बस आपको पहले से अपना स्लॉट बुक कराना पड़ेगा। इसके लिए बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/visit/amrit-udyan/rE) पर ऑनलाइन की जा सकती है। अगर आप वहीं जाकर अपना स्लॉट बुक कराना चाहते हैं तो गेट नंबर 35 के बाहर लगे स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से भी आप अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

कब-कब बंद रहेगा
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उद्यान प्रत्येक सोमवार को साफ सफाई के मद्देनजर बंद रहेगा। इसके अलावा पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा मतदान, 20-21 फरवरी को भवन में सम्मेलन और 14 मार्च को होली की वजह से बंद रहेगा।  

जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अमृत उद्यान जा रहे हैं तो अपना पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। इसके साथ ही आप अमृत उद्यान के अंदर फोन लेकर तो जा सकते हैं, लेकिन वहां न तो फोटो क्लिक कर सकते हैं और न ही वीडियो बना सकते हैं। इसके साथ ही पान, सिरगेट और अन्य खाने का सामान भी आप अंदर लेकर नहीं जा सकते। अपने साथ आप पानी की बोतल, बच्चे की दूध की बोतल, पर्स, छाता और हैंडबैग लेकर ही अंदर जा सकते हैं। अंदर खाने के लिए आपको फूड कोर्ट भी वहीं मिल जाएगा।

 

admin

Related Posts

भारत में गलत इरादे से प्रवेश करने वाले US-यूक्रेनी नागरिकों को शाह की सीधी चेतावनी

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  स्पष्ट किया कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों से भारत को कोई खतरा नहीं…

ममता पर चुनाव आयोग की नजर, CRPF जवानों को धमकाने का मामला, भाषण की रिपोर्ट होगी पेश

कोलकत्ता  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में सियासी सरगर्मियां और चुनावी हिंसा को लेकर तनाव तेज हो गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने सख्त कदम उठाते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया