अमिताभ ने मानसी को कविता ‘तुम कब तक मुझे रोकोगे’ के माध्यम से प्रेरित किया

मुंबई,

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की प्रतिभागी मानसी लहेरू को कविता ‘तुम कब तक मुझे रोकोगे’ के माध्यम से प्रेरित किया है।

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले कौन बनेगा करोड़पति 16 के आगामी एपिसोड में, गुजरात की प्रतियोगी मानसी लहेरू हॉट सीट पर बैठेंगी। अमिताभ बच्चन उनके साथ सार्थक बातचीत करेंगे, जिसमें एक डाकिया और एक ट्यूशन टीचर के रूप में उनके सफर को आगे बढ़ाने वाली ताकत और दृढ़ संकल्प का खुलासा किया जाएगा।

मानसी, अमीरी से गरीबी का अनुभव करने के बावजूद, अपने परिवार का अटूट समर्पण के साथ समर्थन करना जारी रखती है। एपिसोड के दौरान, मानसी अमिताभ बच्चन को अपने जीवन के बारे में एक पत्र देती है, जिसमें अपनी गलतियों को पहचानने और उन्हें सुधारने के महत्व पर जोर दिया जाता है। उनके इस भाव को स्वीकार करते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं, मैं इस पत्र को अपने पास रखूंगा और जैसा कि हमने पहले कहा था, इसमें बहुत साहस की आवश्यकता है – जिस तरह से आपने खुद को अभिव्यक्त किया है और अपनी गलतियों को स्वीकार किया है। हमें उम्मीद है कि जब आप यहां से जायेंगी, तो अपने साथ कुछ ऐसा लेकर जायेंगी, जो आपकी परेशानियों को कम करने में मदद करेगा।

मानसी, अमिताभ ने उनकी कविता "तुम कब तक मुझे रोकोगे" सुनाने का अनुरोध करती है, क्योंकि यह उन्हें गहराई से प्रेरित करती है। इस पर, अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं, यह मेरी कविता नहीं है; मैंने इसे केवल सुनाया है। यह कविता आर. डी. तैलंग जी द्वारा लिखी गई थी, और मैं उन्हें बताऊंगा कि यह आपको कितनी प्रभावित करती है।

  • admin

    Related Posts

    सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान और परिवार के अन्य सदस्यों ने की मुलाकात

    मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया…

    रिहाई के बाद राजपाल यादव का पहला बयान—तिहाड़ के बाहर बोले, मुझे हर वर्ग से मिला अपार स्नेह

    मुंबई एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्टर को 17 फरवरी की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा