शहर की हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन ने किया 40 करोड़ का निवेश

अयोध्या

 बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में फिर से जमीन खरीदी है. बिग बी ने 40 करोड़ की जमीन रामनगरी में खरीदी है. राम मंदिर बनने के बाद से अमिताभ बच्चन अयोध्या में काफी इनवेस्ट कर रहे हैं. इससे पहले भी अमिताभ बच्चन अयोध्या में तीन प्लॉट खरीद चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक ये जमीन 25,000 वर्गफुट में है. यह उनका अयोध्या में चौथा निवेश है, जिससे साफ है कि बिग बी इस शहर को लेकर गंभीर लॉन्ग टर्म प्लानिंग कर रहे हैं. उनकी ये नई जमीन अयोध्या के हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट The Sarayu में स्थित है, जो कि सैकड़ों एकड़ में फैला एक लग्जरी रेजिडेंशियल टाउनशिप प्रोजेक्ट है.

बता दें कि इससे पहले इसी साल बीते मार्च महीने में अमिताभ बच्चन ने 2 बीघा जमीन खरीदी है. जमीन की रजिस्ट्री हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से कराई गई थी. इसी जमीन पर ट्रस्ट के नाम पर भवन बनाने की योजना है. ये जमीन राम मंदिर से महज 20 मिनट की दूरी पर है. जिसकी कीमत 86 लाख से ज्यादा बताई जा रही है. जो कि तिहुरा माझा क्षेत्र में है.

बता दें कि 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद देशभर के लोगों में अयोध्या में जमीन लेने की होड़ मच गई थी. इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल था. अब उन्होंने यहां पर तीन से चार जमीन खरीद ली है.

  • admin

    Related Posts

    वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा