अमिताभ बच्चन पर कानूनी दबाव, नागदा टिप्पणी पर कोर्ट ने किया CIS में प्रकरण दर्ज

नागदा 

सोनी चैनल पर 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम में नागदा को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। शो के होस्ट और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा नागदा को पानी की समस्या से जूझ रहा छोटा सा गांव बताए जाने पर स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

इस मामले में नागदा के ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। न्यायालय ने परिवाद स्वीकार करते हुए प्रकरण सीआईएस (Case Information System) में दर्ज करने और संबंधित थाने को प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल किसी भी सिविल या क्रिमिनल केस को अदालत में दाखिल करने पर CIS में रजिस्टर किया जाता है। इसके बाद पिटीशन को कोर्ट द्वारा एक्स्पेट करना माना जाता है। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के सीईओ भी बनाए गए पक्षकार

स्थानीय निवासी और अधिवक्ता लक्ष्मण सुंदरा ने अमिताभ बच्चन के साथ-साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के सीईओ गौरव बैनर्जी के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध करने की मांग को लेकर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया है। अब न्यायालय में अगली सुनवाई के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

शहर की छवि धूमिल करने का आरोप

प्रकरण की पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजेश मंडवारिया (आलोट) और दीपमाला अवाना (नागदा) ने कहा कि इतने बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम में नागदा शहर के बारे में भ्रामक जानकारी दी गई, जिससे शहर की छवि प्रभावित हुई है। अधिवक्ता जैना श्रीमाल के अनुसार कार्यक्रम में नागदा को छोटा गांव और पानी संकटग्रस्त बताया गया, जबकि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

नागदा की पहचान

परिवाद में उल्लेख किया गया है कि नागदा मालवा क्षेत्र का प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जिसकी आबादी डेढ़ लाख से अधिक है। यह एक औद्योगिक नगर के रूप में विकसित है। साथ ही आवेदन में यह भी कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन बार नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

.

admin

Related Posts

प्रदेश के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में मनाया जाएगा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा

भोपाल.  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का…

नारी सशक्तिकरण के लिये संसद की बैठक होगी ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 16 अप्रैल को संसद में ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मैच, कोहली–रोहित पर रहेंगी सभी की नजरें

LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
LSG की बल्लेबाजी मजबूत, मिडिल ऑर्डर और नए फिनिशर पर नजरें

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की