अमित शाह ने नक्सलवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया, 2026 तक नक्सलमुक्त होकर रहेगा

नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 'नक्सलमुक्त भारत' बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलमुक्त होकर रहेगा। उन्होंने इस पोस्ट में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया।

गृह मंत्री ने कहा, "नक्सलवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है और मोदी सरकार इसे समाप्त करने के लिए संकल्पित है। गुरुवार को बीजापुर (छत्तीसगढ़) में केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की। मोदी सरकार 'नक्सलमुक्त भारत' बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलमुक्त होकर रहेगा।" बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं, जिनमें एसएलआर और अन्य खतरनाक हथियार शामिल हैं।

यह मुठभेड़ बीजापुर के पुजारी कांकेर, मारुरबाका और तेलंगाना सीमा से सटे इलाकों में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब नौ बजे डीआरजी बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा की संयुक्त टीम, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद करीब एक हजार सुरक्षाकर्मियों ने नक्सलवादियों को चारों तरफ से घेर लिया था।

सुरक्षाबलों ने माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम के साथ यह ऑपरेशन शुरू किया था। इससे पहले बीजापुर जिले में गुरुवार को ही नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के दो कमांडो घायल हो गए थे।

admin

Related Posts

आर्मी जनरल के साथ मारपीट की खबरें, पाकिस्तान सरकार का अजीबो-गरीब बयान आया सामने

इस्लामाबाद   पाकिस्तान में एक बार फिर से सेना की थू-थू हो रही है. पूरे देश में पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की गंभीर चोटों को लेकर चर्चाएं हैं.…

बांग्लादेश में सत्ता पर BNP का कब्जा, जमात हाशिये पर; प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान की जीत को बताया ऐतिहासिक

ढाका  सत्ता के लिए 20 साल का इंतज़ार खत्म करते हुए, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) 13वें आम चुनावों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद अगली सरकार बनाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोलंबो में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम, भारत-पाक मैच देखने जाएंगे बीसीबी प्रमुख

ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया सावधान! जिम्बाब्वे कर सकता है बड़ा उलटफेर

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना