विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

नई दिल्ली
भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं लेकिन पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी या नहीं, इसको लेकर संशय बरकरार है। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। जिसके बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को उसकी जगह विश्व कप में शामिल किया है। आईसीसी के इस फैसले से पाकिस्तान ने कड़ा ऐतराज जताया और टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी दी। हालांकि भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चल रही खींचतान के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
 
श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने कोलंबो में एएफपी को बताया कि श्रीलंका क्षेत्रीय विवादों में फंसने से बचना चाहता है। टी20 विश्व कप 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों देश श्रीलंका के मित्र राष्ट्र हैं और इनके साथ संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले इन विवादों में हम न्यूट्रल बने हुए हैं; ये सभी हमारे मित्र देश हैं। हम सभी टीमों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।'' उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि भविष्य में कभी भी उनसे पूछा गया, तो श्रीलंका इनमें से किसी भी देश के लिए टूर्नामेंटों की मेजबानी करने के लिए तैयार रहेगा।

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत जाने से इनकार करते हुए वैकल्पिक वेन्यू की मांग की थी। आईसीसी ने इस मांग को खारिज करते हुए उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आईसीसी पर भारत के पक्ष में दोहरा मापदंड अपनाने का कड़ा आरोप लगाया। टूर्नामेंट में पाकिस्तान का पहला मैच ही ओपनिंग गेम है, जो 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाना है।

आईसीसी के मूल्यांकन के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं था, लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिर भी वहां की यात्रा नहीं करने का फैसला किया। इसके बाद आईसीसी ने सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया।

admin

Related Posts

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव को भले ही पढ़ाई में बहुत अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने आखिरकार 80 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं। सूर्यकुमार की…

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

रियो डी जनेरियो दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक नेमार को सोमवार को फ्रांस और क्रोएशिया के खिलाफ फ्रेंडली मुकाबलों के लिए ब्राजील की टीम में जगह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी