भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तान में खौफ का माहौल, खिलाड़ी और कोचर टीम ने लिया सन्नाटा

नई दिल्ली
भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर टकराने जा रही हैं। रविवार को एशिया कप-2025 के सुपर-4 मैच में दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले शनिवार को पाकिस्तान टीम में खौफ का माहौल है और इसी डर से उसने एक हैरान करने वाला फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान की टीमें बीते रविवार को भी टकराई थीं जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। मैच के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था। इसे लेकर पाकिस्तान ने काफी हंगामा किया था। हालांकि, उसके हाथ कुछ नहीं लगा और उसने अपनी बेइज्जती ही कराई। अब उसने एक और हैरान करने वाला कदम उठाया है।

पाकिस्तान ने कैंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
हर मैच से पहले टीमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हैं। भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे, लेकिन पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की। उसने इसे रद कर दिया। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ किया था। जाहिर है इस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान से कई तरह के सवाल किए जाते जिनके जवाब उसके पास होते नहीं। पाकिस्तान ने भारत के हाथ न मिलाने के फैसले की शिकायत आईसीसी में भी की थी लेकिन कुछ हुआ नहीं था।

वहीं मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की भी उसने शिकायत की थी। रैफरी से मुलाकात को बाद में पाकिस्तान टीम के मीडिया मैनेजर ने वीडियो भी बनाया था और इसे लेकर भी उसे मुंह की खानी पड़ी थी क्योंकि ये नियमों के खिलाफ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस होती तो इन सभी मुद्दों पर पाकिस्तान से सवाल किए जाते और इससे बचने के लिए उसने ये कदम उठाया।

मोटिवेशनल स्पीकर को किया हायर
टीम ने साथ ही एक मोटिवेशनल स्पीकर को हायर किया है जो खिलाड़ियों में जान फूंकेगा। इस शख्स का नाम डॉ राहील है। पाकिस्तान के हौसले इस समय पस्त हैं। उसे भारत के खिलाफ हार मिली थी और फिर जो इस टीम ने किया वो पूरे विश्व ने देखा जिससे इस टीम की पूरे क्रिकेट जगत में थू-थू हुई। इसी का दबाव पाकिस्तान पर है और इसी से बाहर निकलने के लिए टीम ने मोटिवेशनल स्पीकर हायर किया है।

admin

Related Posts

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

चेन्नई स्नेहित सुरवज्जुला ने शुक्रवार को जापान की 13वीं सीड मिजुकी ओइकावा के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए मेंस सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। राउंड ऑफ…

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

कोलंबो ऑफ-फील्ड ड्रामा और राजनीतिक शोर-शराबे के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच आखिरकार तय कार्यक्रम के अनुसार होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान रविवार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर