अमेरिका : फिलाडेल्फिया में भीषण प्लेन क्रैश, उड़ान भरने के 30 सेकंड के अंदर ही घरों से जा टकराया विमान, हादसे का भयावह वीडियो

वॉशिंगटन
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक विमान हादसे का शिकार होकर कई घरों से टकराया है। शहर के अंदर हुए विमान हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विमान के गिरने के बाद आग का गोला दिखाई दे रहा है। कारें और घर जल रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघीय विमान प्रशासन (FAA) ने बताया कि यह एक छोटा लीयरजेट 55 कार्यकारी विमान था, जिसमें छह लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद ही हादसे का शिकार हो गया।
आबादी वाले इलाके में गिरा विमान

विमान शहर के घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहां पर दुकानें और व्यस्त सड़कें थीं। ये हादसा वॉशिंगटन डीसी में हुए प्लेन क्रैश के ठीक दो दिन बाद हुआ है, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। एफएए ने बताया कि विमान ने पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह मिसौरी के लिए जा रहा था। बयान में कहा गया है कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ मिलकर हादसे की जांच करेगा।

अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने कहा कि विमान में कथित तौर पर छह लोग सवार थे। हताहतों की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 6:30 बजे हुआ। स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह घटना उत्तर पूर्व फिलाडेल्फिया के रूजवेल्ट मॉल के पास हुई।

हर तरफ बस आग ही आग

सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में नॉर्थ ईस्ट फिलाडेल्फिया की सड़क पर विमान पर बिखरा है और भयंकर आग जलती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती विस्फोट के बाद कई जगहों पर आग लग गई। हादसे के तत्काल बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं।

फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम एक घर और कई कारों में आग लग गई। हादसे के समय मौसम ठंडा और बारिश वाला था और दृश्यता कम थी। ये हादसा इसी सप्ताह वॉशिंगटन डीसी के आसमान में यात्री विमान और अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर के बाद हुई है। वॉशिंगटन डीसी प्लेन क्रैश 2009 के बाद से अमेरिका का सबसे बड़ा विमान हादसा था, जिसमें 67 लोग मारे गए थे।

admin

Related Posts

‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमले को रोका’, किसने खोला राज? पुतिन को दी ये समझाइश

नई दिल्ली पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय भूमिका की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी…

महिला की मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत, SC ने गर्भपात की मंजूरी दी

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में महिला के प्रजनन संबंधी अधिकारों और उसकी स्वायत्तता को सर्वोपरि माना है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार