भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की अमेरिका ने जारी कर दी एडवाइजरी

नई दिल्ली

अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की एडवाइजरी जारी की है। आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका से भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों तथा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा न करने की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। यात्रा परामर्श में अमेरिकियों से आतंकवाद के कारण बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने को भी कहा गया है। अमेरिका ने कहा कि इन इलाकों में आतंकवादी संगठनों के ऐक्टिव होने की जानकारी है। इसके अलावा सीमा पर भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ सेना की भी बड़ी तैनाती है। बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी संगठन लगातार कई हमले कर चुके हैं।

शुक्रवार को भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा की घटना सामने आई है। केच जिले के तुरबत कस्बे में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार देर रात बलूचिस्तान के प्रमुख मौलवी मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हथियारबंद लोगों ने धार्मिक विद्वान को उस समय निशाना बनाया जब वह रात की नमाज अदा करके बाहर आ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तुरंत तुरबत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मौलवी मीर को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। मुफ़्ती शाह मीर जेयूआई-एफ के करीबी थे। इससे पहले भी दो बार उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला खुजदार में जेयूआई-एफ के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या के कुछ दिनों बाद हुआ है।

admin

Related Posts

देश में नक्सलवाद का सफाया तय, जल्द खत्म होगी चुनौती: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद के खात्‍मे संबंधी बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश में नक्सलवाद अब अपने…

पड़ोसी देशों में संघर्ष बढ़ा, भारत किस मोर्चे पर खड़ा होगा?

इस्लामाबाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने सीमा पार अफगानिस्तान के अंदर कई आतंकी ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए। पाकिस्तान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टॉस के बाद कप्तानों का प्लान साफ, देखें किसे मिला मौका और कौन बाहर

कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 1 views
कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट में पैरा टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
कार्लोस अल्काराज़ को कतर ओपन का खिताब