किम कादर्शियन के कपड़े अंबानी फैमिली ने अप्रूव किए थे, एक्ट्रेस ने पूछा था- बहुत रिवीलिंग तो नहीं है

मुंबई

अंबानी परिवार की शादी में किम कादर्शियन और क्लोई कादर्शियन भी शरीक हुई थीं और दोनों हॉलीवुड सुपरस्टार्स जब लॉस एंजेलिस से मुंबई पहुंचीं तो पूरी दुनिया की उन पर नजर थी। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जुलाई 2024 में हुई शादी में किम और क्लोई के आउटफिट की भी खूब चर्चा रही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ग्रैंड वेडिंग में शरीक होने के लिए दोनों बहनों ने अपना आउटफिट पहले अप्रूव करवाया था। आधी रात में कादर्शियन बहनें मुंबई में लैंड हुईं और इसके अगले कुछ घंटों में उन्हें अपने आउटफिट फाइनल करने थे।

किम ने क्यों चुना था रेड कलर का आउटफिट

एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बहनों को भारत आने तक इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उन्हें शादी में क्या पहनना है। उन्हें यहां आते ही मनीष मल्होत्रा जैसे डिजाइनर्स के आउटफिट्स की पूरी रेंज दिखाई गई जिसमें से उन्हें अपने लिए चुनना था। किम कादर्शियन जिन्होंने इस शादी में रेड आउटफिट कैरी किया था, उन्होंने बताया कि उन्हें यह रंग बहुत अच्छा लगता है लेकिन वो यह कलर कभी पहनती नहीं हैं। किम ने बताया, "मुझे लगा कि मैं हमेशा न्यूट्रल कलर्स बहुत पहनती हूं इसलिए रेड पहनना थोड़ा स्पेशल रहेगा।"

अंबानी फैमिली अप्रूव कर रही थी सब आउटफिट

किम ने आउटफिट को लेकर बताया कि पुराने दौर में भारत में रेड आउटफिट शादियों में नहीं पहना जाता था, लेकिन अब क्योंकि ऐसा नहीं है इसलिए उन्होंने इसे पहनने का तय किया। इसके अलावा वह कपड़ों के बहुत ज्यादा रिवीलिंग होने को लेकर कनफ्यूज थीं, ऐसे में मनीष मल्होत्रा ने उन्हें साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है। किम की बहन क्लोई ने बताया कि सभी डिजाइनर्स जिनके साथ वो काम कर रही थीं उन्हें अंबानी फैमिली ने अप्रूव किया था। जिसका मतलब यह था कि उन सभी के आउटफिट को भी अंबानी फैमिली द्वारा अप्रूव किया जा रहा था।

असली सोने का इस्तेमाल, हीरे जड़ित फुट कफ

क्लोई ने बताया, "जो डिजाइनर्स हमारे साथ थे, वो सभी अंबानी परिवार के लिए काम कर रहे थे तो जाहिर तौर पर हर चीज को परिवार द्वारा प्री-अप्रूव किया जा रहा था।" किम और क्लोई ने इसी एपिसोड में बताया कि कैसे उन्हें यह शादी और इसकी हर छोटी-बड़ी चीज बहुत पसंद आई। इस ग्रैंड वेडिंग के बारे में किम ने बताया कि चीजों पर असली सोने की परत लगाई गई थी। हर चीज में यहां-वहां डायमंड का इस्तेमाल किया गया था। यहां तक कि गायों के खुरों के लिए भी डायमंड जड़े कवर बनाए गए थे। अंबानी परिवार ने शादी में गाय की भी पूजा की।"

admin

Related Posts

2 बिलियन डॉलर की मालकिन को आर्टिस्ट मारेन वेड ने दी चुनौती, कोर्ट में लड़नी होगी ब्रांड नाम की जंग

अमेरिकी सिंगर और सॉन्‍गराइटर टेलर स्‍व‍िफ्ट के ख‍िलाफ केस दर्ज किया गया है। जी हां, दुनियाभर में अपने करोड़ों फैंस की चहेती, 36 साल की टेलर एलिसन स्विफ्ट अपने नए…

अनीता आडवाणी की याचिका खारिज, राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को कानूनी मान्यता से हाई कोर्ट का इनकार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनीता आडवाणी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राजेश खन्ना के साथ उनके संबंध को शादी जैसा नहीं माना। इसके साथ ही उनकी अपील को खारिज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 3 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर