भारत पर्व 2025 में मध्यप्रदेश की पाककला और संगीत कला की मनमोहक प्रस्तुति

भोपाल
दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित भारत पर्व 2025 में गुरूवार को मध्यप्रदेश की पाककला और संगीत कला की मनमोहक प्रस्तुति हुई। ‘स्टूडियो किचन शोकेस’ में प्रदेश के प्रसिद्ध पकवान गराडू चाट और खोपरा पेटिस का लाइव किचन प्रदर्शन और ‘देखो अपना देश’ सांस्कृतिक संध्या में जबलपुर के श्री जानकी बैंड की प्रस्तुति हुई।

स्टूडियो किचन शोकेस
मध्यप्रदेश टूरिज्म के एग्जीक्यूटिव शेफ श्री निशिकांत ने होटल प्रबंधन, खानपान एवं पोषाहार संस्थान, पूसा के तत्वाधान में आयोजित ‘स्टूडियो किचन शोकेस’ में गराडू चाट और खोपरा पेटिस का सजीव प्रदर्शन किया। सत्र के दौरान शेफ ने व्यंजनों को बनाने की विधि के साथ दर्शकों को इनकी पोषक विशेषताएं और बनाने की सावधानियां भी बताई और दर्शकों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों के उत्तर दिए। सत्र के अंत में फूड टेस्टिंग करवाई गई, जिसके माध्यम से दर्शकों को व्यंजनों का स्वाद चखा और पाककला को सराहा।

‘देखो अपना देश’ सांस्कृतिक संध्या
जबलपुर के श्री जानकी बैंड ने सांस्कृतिक संध्या में संगीत प्रस्तुति दी। ‘भजो रे रामा हो’, ‘चंदा चकोर’ और ‘खूब लड़ी मर्दानी झांसी वाली रानी’ की संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसका संयोजन और परिकल्पना श्री देवेंद्र सिंह ग्रोवर तथा संगीत निर्देशन डॉ. क्षिप्रा सुल्लेरे ने किया। सितार पर सुश्री मुस्कान सोनी, गिटार पर सुश्री उन्नति तिवारी और सुश्री माही सोनी, तबला पर सुश्री मनीषा तिवारी और सुश्री मानसी सोनी, ढोलक पर सुश्री श्रेया ठाकुर, सरोद पर सुश्री श्रुति जैन तथा वायलिन पर सुश्री शालिनी अहिरवार ने संगत की। श्री जानकी बैंड बुंदेली लोकगीत, भक्ति संगीत, रविन्द्र संगीत, कबीर वाणी, गुर वाणी, शास्त्रीय और उप शास्त्रीय संगीत के लिए विख्यात है।

 

  • admin

    Related Posts

    जलवायु परिवर्तन से मुकाबले में मध्यप्रदेश की पहल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिनाईं उपलब्धियां

    क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव म.प्र. और इन्वेस्टर्स मिलकर देश को बढ़ाएंगे आगे 24 घंटे बिजली देने में मध्यप्रदेश सबसे आगे…

    ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह हुई ऑनलाइन

    ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह हुई ऑनलाइन संध्या आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे से और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश