जल स्रोतों की सफाई के साथ जन समुदाय ने इनके सरंक्षण की ली शपथ

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर  प्रदेश में 30 मार्च से शुरू किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरचनाओं की साफ-सफाई के साथ जन समुदाय में इनके संरक्षण और जल की बचत करने की शपथ ली। अभियान में जन अभियान परिषद के साथ-साथ अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी की।

श्रमदान कर तालाब की साफ-सफाई की गई
छिन्दवाडा जिले में सामुहिक जनभागीदारी से जल संरक्षण के कार्य लगातार किये जा रहे हैं। जल चौपाल में ग्रामीणों को पानी की बचत के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह की पहल पर जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक संजय बामने के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जम्‍बाकिराडी के दुर्गबाड़ा में ग्राम में निर्मित तालाब की ग्रामीणों ने सफाई की। इसी के साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकासखंड बिछुआ के सेक्टर क्रमांक-02 खमरा की इंद्रा कॉलोनी में श्रमदान कर सोखता गड्ढा बनाया गया। ग्रामीणों को वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल संरक्षण कार्यक्रम में सोखता गड्ढा का निर्माण के महत्व के बारे में बताया गया।

नलकूप खनन पर मिला पर्याप्त मात्रा में पानी
राजगढ़़ जिले में सरकारी कॉलोनी में भू-जल सर्वेक्षण का कार्य एवं नलकूप का खनन कराया गया। जिसमें 175 फीट पर पर्याप्त मात्रा में पानी मिला। जिले में इतनी कम गहराई पर पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना मुश्किल काम था। भूजलविद् डॉ. नागर ने वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर रजिस्टिविटी मीटर से भू-जल सर्वेक्षण कर शत-प्रतिशत परिणाम दिए। उनके इस प्रयास पर कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने भू-जल सर्वेक्षण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम जिले में जितने अधिक पानी रिचार्ज के प्रयास करेंगे हमारे सुनहरे भविष्य के लिये उतना ही अच्छा है।

जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे डगवेल रिचार्ज
सीहोर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में लगातार गतिविधियों आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम कराड़िया भील एवं नयापुरा सहित अनेक ग्रामों में डगवेल रिचार्ज का निर्माण कराया जा रहा है जिससे वर्षा के अधिक से अधिक जल का संरक्षण किया जा सके। जिले में आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर बैनर, रंगोली, ग्राम सभाएं, कलश यात्राएं, शपथ सहित अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित खेत, तालाब, अमृत सरोवर, परकोलेशन टैंक, डगवेल, तालाब जीर्णोद्धार, जनभागीदारी के कार्य, कूप एवं बाउंड्री मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। जिले में समाज की भागीदारी से जल संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई और जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

पूरन तालाब पर किया गया सामूहिक श्रमदान
रायसेन जिले में बारिश के जल को सहेजने के लिए 30 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में रायसेन के पूरन तालाब पर सामूहिक श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर पूरन तालाब के घाटों की सफाई की गई। इसके बाद घाटों के किनारे पर पौधरोपण किया गया।

जल संरक्षण के लिये की गई अनेक गतिविधियां
ग्वालियर जिले में जल संरक्षण के लिये ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। जिले में खेत तालाब, डगवैल रीचार्ज, अमृत सरोवर के साथ-साथ नदियों, तालाबों और ऐतिहासिक कुँए, बावड़ियों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कुँए, बावड़ियों की साफ-सफाई एवं संरक्षण का कार्य हाथ में लिया गया है। ग्वालियर की ऐतिहासिक मुरार नदी के बहाव क्षेत्र से भी बड़ी मात्रा में बाधाओं को दूर करने का कार्य किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 907 खेत तालाबों का कार्य हाथ में लिया गया। खेत तालाबों का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही 846 डगवैल रीचार्ज का काम जिले में किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 8 अमृत सरोवर में कार्य कर लिया गया है। जिले में लगभग 1393 जल संरचनाओं को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर शहर की 25 ऐतिहासिक बावड़ियों के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुरार नदी में भी बहाव क्षेत्र को मुक्त करने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान में किए गए कार्यों के माध्यम से वर्षा ऋतु में सभी संरचनाओं में जल संरक्षण होगा और भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी। 

पिपरिया में हुई तालाब की साफ-सफाई
कटनी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जीर्ण-शीर्ण पेयजल स्रोतों और जल संरचनाओं के रखरखाव के लिये व्यापक साफ-सफाई एवं स्वच्छता के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुहिक श्रमदान से मंदिर के नजदीक तालाब और खेत तालाब की साफ-सफाई की गई। श्रमदान के बाद उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

 

  • admin

    Related Posts

    मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

    मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब  उमरिया  उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत के पावन अवसर पर नवमी के दिन माता…

    CM मोहन यादव ने छिंदवाड़ा हादसे पर दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

    17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 0 views
    17 शहरों में 22 मुकाबले, BCCI ने टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल जारी किया

    घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 0 views
    घरेलू मैदान पर एक्शन मोड में टीम इंडिया, 22 मैचों में बड़ी टीमों को देगा चुनौती

    BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 3 views
    BCCI का बड़ा फैसला: IPL 2026 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें कब होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

    आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

    • By admin
    • March 26, 2026
    • 3 views
    आईपीएल का ऐतिहासिक सीजन: 84 मैच, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च से होगी शुरुआत

    Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग

    • By admin
    • March 25, 2026
    • 1 views
    Liverpool FC को झटका! दिग्गज Mohamed Salah 9 साल बाद टीम से होंगे अलग