प्रदेश के सभी कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, संभागायुक्त और राजधानी में पदस्थ आईएएस अफसर 20 से 22 दिसंबर तक भोपाल में जुटेंगे

भोपाल

मध्य प्रदेश में आईएएस एसोसिएशन से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 2 दिन के लिए आईएएस मीट मनाया जाएगा। आईएएस एसोसिएशन की हुई बैठक में यह फैसला हुआ है। 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भोपाल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। आईएएस के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने पदाधिकारी को तैयारी करने के निर्देश दिए है।

इसके तहत स्पोर्ट्स, कल्चरल एक्टिविटी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। दरअसल आईएएस ऑफिसर्स मीट में प्रदेश के आईएएस अधिकारी परिवार सहित शामिल होते है। जिसमें अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।  

तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग फन गेम्स का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासन अकादमी से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। यह मुख्यमंत्री यादव के कार्यकाल में होने वाली पहली आईएएस सर्विस मीट होगी।

सर्विस मीट की तैयारियां शुरू

मध्य प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा हर साल आयोजित होने वाली सर्विस मीट की तारीख तय कर ली गई है, हालांकि कार्यक्रमों की रूपरेखा फाइनल होना बाकी है।

साल 2024 की यह सर्विस मीट 2 फरवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इसे टाल दिया था। इस बार 20 से 22 दिसंबर के बीच आयोजन की तारीखें तय की गई हैं। पिछले साल नई सरकार बनने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के कारण सर्विस मीट नहीं हो सकी थी।

इस बार सर्विस मीट के मुख्य कार्यक्रम प्रशासन अकादमी, मिंटो हॉल और अरेरा क्लब में आयोजित होंगे। नव नियुक्त और नव पदस्थ आईएएस अफसर, उनके परिजन और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे अपनी कला और अन्य कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रिकेट, बैडमिंटन समेत अन्य फन गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा।

विधानसभा सत्र के बाद होगा आयोजन

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सर्विस मीट का कार्यक्रम 20 दिसंबर से तय किया है, ताकि सरकार के कामकाज में किसी तरह की बाधा न हो।

बताया जाता है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव विवेक पोरवाल और अन्य अफसर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में जुटे हैं। 15 दिसंबर तक फन गेम्स और टीमों का गठन फाइनल हो जाएगा।

जूनियर और सीनियर अफसरों की होती है जुगलबंदी

आईएएस सर्विस मीट अफसरों को बेहद पसंद है, क्योंकि इस दौरान वे फाइलों के बोझ से दूर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। जूनियर और सीनियर अधिकारियों के बीच खुला संवाद होता है, जिससे जूनियर अफसरों को सीनियर्स को समझने और सीखने का अवसर मिलता है। कई फन गेम्स में जूनियर और सीनियर अधिकारी साथ में हिस्सा लेकर आपसी तालमेल बढ़ाते हैं।

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे।

बालाघाट  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले 60 जवानों को क्रम  से पूर्व पदोन्नति देने के लिए बालाघाट पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।…

बेहद सम्मानजनक पल: कैबिनेट मंत्री ने रिपोर्टर के पैर छूकर किया सम्मान, वीडियो हुआ वायरल

नरसिंहपुर  नरसिंहपुर जिले के बम्होरी में एक अस्पताल के उद्घाटन के दौरान मंच पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां नन्ही रिपोर्टर छवि विश्वकर्मा ने पंचायत और ग्रामीण विकास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
T20 वर्ल्ड कप विवाद: PCB को UAE ने दिया कड़ा संदेश, ‘एहसान ना भूले पाकिस्तान’

जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
जैद मसूद बने मिस्टर भोपाल संभाग 2026

भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
भारतीय टेनिस का नया सितारा दक्षिणेश्वर सुरेश, डेविस कप में ऐतिहासिक जीत से टीम को दिलाई सफलता

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो