होली पर अचानक बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया

मथुरा
होली के दौरान किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर चला गया है। जिला अस्पताल मथुरा, जिला संयुक्त अस्पताल वृंदावन, महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) 24 घंटे खुले रहेंगे। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, कैमिकल युक्त रंगों से बचने और स्वच्छ खानपान की सलाह दी है।

होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
होली पर अचानक बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपातकालीन सेवाओं के लिए सभी अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सकों की ड्यूटी तय की गई है। आइवी फ्लूड्स, एंटीबायोटिक्स, आईड्राप्स, जलने के उपचार की दवाएं और एंटी-एलर्जिक मेडिसिन का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध कराया गया है। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे। एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। बदलते मौसम और गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा प्रबंध भी किए गए हैं।

डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गईं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार होली के दौरान उपयोग किए जाने वाले कई रंग हानिकारक रसायनों से बने होते हैं। जो त्वचा, आंखों और श्वसन तंत्र के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इनमें मौजूद हानिकारक तत्व त्वचा में जलन, खुजली और एलर्जी पैदा कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाले कुछ गुलाल में पत्थर के महीन कण मिलाए जाते हैं। जिससे त्वचा रोग और आंखों की जलन हो सकती है। जबकि भीगने के बाद मौसम में बदलाव के कारण कई लोगों को सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती है। होली के दौरान लापरवाही से खानपान संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन ग्रहण करने की सलाह दी है।

होली को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि होली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों अस्पतालों के साथ सभी सीएचसी व पीएचसी पर आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध रहेगी। सभी जरूरत वाली दवाओं का स्टॉक उपलब्ध करवा दिया गया है। लोगों से अपील है कि वह सुरक्षित तरीके से होली खेलें।
बेवजह भीगने से बचें। केमिकल वाले रंगों से बचें और अच्छे से हाथों को धोकर ही भोजन पकवान का सेवन करें। क्योंकि जरा सी लापरवाही से स्वास्थ्य को परेशानी हो सकती है।

  • admin

    Related Posts

    प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

    प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

    शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

    वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 3 views
    फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

    पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 3 views
    पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान